
Aishwarya Rai Birthday : ऐश्वर्या राय बच्चन एक प्रमुख भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। फिल्म इंडस्ट्री की खुबसुरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। वैसे तो ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसुरत अदाकारों में शुमार हैं जो कि आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। बता दें कि साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जहां से उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखीं। ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की फिल्म “इरुवर” से ग्लैमरस की दुनिया में कदम रखा था। यह एक तेलगू भाषी फिल्म थी, जिससे उन्हें उतनी ज्यादा पहचान नहीं मिली।

ऐश्वर्या का फिल्मी करियर
हालांकि, धीरे-धारे ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत के बाद फ़िल्म “और प्यार हो गया” (1997) में की थी लेकिन उन्होंने अपनी पहचान “हम दिल दे चुके सनम” (1999) और “ताल” (1999) जैसी फ़िल्मों से बनाई। उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण फ़िल्मों में भी काम किया, जैसे “देवदास” (2002), “जोधा अकबर” (2008), “गुज़ारिश” (2010), और “ऐ दिल है मुश्किल” (2016)।
महंगी गाड़ियों का शौक
वहीं, साल 2007 में ऐश्वर्या ने अपने साथी बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई। जिसके बाद दोनों एक सुखमय और खुशहाल परिवारिक जीवन बिता रहे हैं। दोनों की एक बेटी है अराध्या बच्चन जो कि अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। बता दें कि अभिनेत्री को कार कलेक्शन का बहुत शौक है। उनके कार की लिस्ट में रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज, ऑडी जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा, ऐश्वर्या राय का दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट के सैंक्चुअरी फॉल्स आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
बेटी का रखती हैं खास ख्याल
बता दें कि अभिनेत्री अपनी बच्ची का खास ख्याल रखती हैं। अपने फिल्मी करियर को त्यागते हुए ऐश्वर्या अराध्या को सारी खुशी देती है। अराध्या की खुशी के लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहती हैं और उसकी परवरिश की पूरी जिम्मेदारी खुद ही निभाती है जो कि किसी भी बच्चे के लिए बेहद जरुरी है। जो यह साबित करता है कि महिला के लिए काम से ज्यादा उनके बच्चे का भविष्य, उनकी परवरिश महत्तवपूर्ण रखता है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

