इस विलेन के लिए धड़क उठा था मधुबाला का दिल, लेकिन अधूरी रह गई लव स्टोरी

दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आने लगे थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन धर्म अलग होने के कारण उनके रास्ते में बढ़ाएं। आने लगी और दोनों एक-दूसरे से जुदा हो गए।
Madhubala

Madhubala First Love : इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एक से बढ़कर एक किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं। इनमें से एक मधुबाला के जीवन से भी जुड़ा दिलचस्प किस्सा शामिल है, जो इंडस्ट्री में इंटर करते ही सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी थी। हर एक्टर और डायरेक्टर उनकी एक्टिंग और ब्यूटी के दीवाने थे, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मधुबाला, जो अक्सर हीरो के साथ जुड़ी रहती थीं, असल में इंडस्ट्री के एक मशहूर विलेन की दीवानी थीं। हालांकि, उनकी मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो पाई।

यह मजेदार लम्हे किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होती। ऐसी ही लव स्टोरी मधुबाला और प्रेमनाथ की है, जो एक समय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन प्रेमनाथ के सामने अपने दिल के जज्बात को जाहिर कीं।

पढ़ें लव स्टोरी

खूबसूरत अदाकारा मधुबाला ने दिलीप कुमार और किशोर कुमार से पहले प्रेमनाथ को चाहा था। दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और कुछ कारणों से दोनों अलग हो गए। बहुत कम लोग इस अधूरी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।

प्रेमनाथ के बेटे ने किया खुलासा

इस बारे में प्रेमनाथ के बेटे मॉन्‍टी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस मधुबाला और प्रेमनाथ ने चार मूवीस में साथ काम किया, लेकिन साल 1951 में आई फिल्म “बादल” की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। इस दौरान मधुबाला ने खुद प्रेमनाथ को प्रपोज किया था और लव लेटर के साथ-साथ फूल भी दिया था। हालांकि, प्रेमनाथ को उस समय यह समझ नहीं आया और वह हैरान रह गए थे कि आखिर हो क्या रहा है।

इस कारण हुए अलग

मधुबाला ने इस रिपोर्ट में लिखा था, “अगर आप मुझसे प्यार करते हैं, तो प्लीज यह गुलाब का फूल एक्सेप्ट कर लें। वरना यह मुझे वापस दे दें।” प्यार भरे खत को पढ़कर भला कोई कैसे इतनी प्यारी एक्ट्रेस को रिजेक्ट कर सकता है। उन्होंने इस फूल को अपने पास रख लिया फिर दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आने लगे थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन धर्म अलग होने के कारण उनके रास्ते में बढ़ाएं। आने लगी और दोनों एक-दूसरे से जुदा हो गए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews