फिल्म तेजाब के पहली पसंद नहीं थी माधुरी दीक्षित, बाद में ऐसे हाथ लगी मूवी!

फिल्म तेजाब ने माधुरी दीक्षित के करियर को नई ऊंचाइयां दीं। शुरुआत में उन्हें कास्ट करने को लेकर प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी अनबन में थे, लेकिन बाद में इस फिल्म के लिए खुद ही राजी हो गई थीं।
madhuri dixit

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज किसी की पहचान को मोहताज नहीं है। हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल है। 90 के दशक में उन्होंने अपनी फिल्मों से सभी के दिलों पर राज किया है। तो वहीं आज भी वह अपनी अदाओं से फैंस का दिल चुरा लेने का काम करती हैं। अपने डांस मोमेंट्स और क्यूटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने भी अपने जीवन में काफी स्ट्रगल किया है। उनकी फिल्म आमतौर पर हिट हुआ करती थी, लेकिन आज हम आपको फिल्म तेजाब के बारे में बताएंगे, जिसे बड़े पर्दे पर 1988 में रिलीज किया गया था। इसमें माधुरी के अलावा अनिल कपूर, चंकी पांडे और किरण कुमार जैसे सितारे नजर आए थे।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और कई महीनों तक चलती रही थी। इसके गाने एक से बढ़कर एक थे, जो आज भी काफी हिट हैं।

किसी और को करना चाहते थे कास्ट

हालांकि, आज हम आपको यह बताएंगे कि इस फिल्म के लिए निर्देशकों की पहली पसंद माधुरी दीक्षित नहीं थीं… तो आपको जानकर हैरानी होगी। जी हां! दरअसल “एक, दो, तीन” आइटम सॉन्ग करने वाली एक्ट्रेस की फिल्म के प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी के साथ कुछ ज्यादा बनती नहीं थी, क्योंकि अभिनेत्री का एटीट्यूड वाला रवैया प्रोड्यूसर को पसंद नहीं आता था। इस वजह से वह फिल्म तेजाब में उन्हें कास्ट नहीं करना चाहते थे।

ये थीं मेर्क्स की पहली पसंद

इसके बारे में हाल ही में इंटरव्यू के दौरान फिल्म मेकर ने खुलकर बात की और बताया कि मैं जब भी अपनी फिल्म को लेकर माधुरी दीक्षित के पास जाता था तो वह मना कर देती थीं। गोविंदा की 3 फिल्मों का ऑफर मैंने उनको दिया और उन्होंने बिना कारण बताए उन्हें रिजेक्ट किया। मेरी वह तीनों फिल्में सफल रहीं। वहीं, माधुरी का करियर ग्राफ भी काफी नीचे गिरने लगा। तब हम फिल्म तेजाब बनाने जा रहे थे, जिसके लिए हमने लीड रोल में मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम फाइनल किया था, लेकिन बिजी शेड्यूल होने के कारण उन्होंने इस कॉल को नहीं किया।

आगे उन्होंने बताया कि लीड एक्ट्रेस के लिए लगातार हमारी तलाश जारी रही। तब टीम में से किसी ने बताया कि माधुरी इस फिल्म के लिए तैयार हैं। उस वक्त मैं हैरान था। मुझे ऐसा लग रहा था कि आखिर वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार कैसे हो गईं। वह फिर से क्या ऑफर आने वाली है? लेकिन इस बार उनको मेरे ऑफर की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने मेरी फिल्म में काम किया।

बदली एक्ट्रेस की किस्मत

इस फिल्म के रिलीज होते ही एक्ट्रेस के करियर को मानो पंख लग गए। फिल्म में मोहिनी बनाकर सभी का दिल चुराने वाली अभिनेत्री इस तरह स्टार बन गईं और अब उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं रही। वह आज भी कई सारे रियलिटी शोज में नजर आती हैं। हालांकि बीच में उन्होंने अपने करियर को विराम दे दिया था, लेकिन अब वह इंडिया वापस आ चुकी हैं और पिछले कुछ सालों में कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं, तेजाब फिल्म की बात करें तो यह 1988 की सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती है। इसकी कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और इसके गानों पर लोग थिएटर में ही थिरकने पर मजबूर हो गए थे। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। उनकी जोड़ी अन्य बहुत सारी फिल्मों में भी देखी जा चुकी है, जिन्होंने साथ मिलकर धमाल मचाया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews