
Poonam Pandey Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। ग्लैमर और बोल्डनेस के लिए जानी जाने वाली पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। पूनम की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है,पूनम पांडे महज 32 साल की थीं और उन्हें सर्वाइकल कैंसर था।
पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर दी गई ये जानकारी
पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है-“यह सुबह हमारे लिए कठिन है, आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है,उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला. दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे।हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे।”
मैनेजर ने की निधन की पुष्टी
पूनम पांडे की मैनेजर निकिता ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा उनकी मौत उनके उत्तर प्रदेश में अपने घर में हुई है। हर कोई इस खबर से हैरान है, जबकि कुछ लोग शोक जता रहे हैं। सब हैरान हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही पूनम को इवेंट्स में देखा गया था और उसने सोशल मीडिया पर अपडेट भी शेयर किया था।
पूनम पांडे के बारें में
- बता दे कि पूनम पांडे एक पॉपुलर मॉडल थीं, वह अपने बोल्ड वीडियोज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती थीं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं।
- पूनम के हर अंदाज के उनके फैंस दीवाने थे। लेकिन वह तब मशहूर हुईं जब उन्होंने वादा किया कि अगर भारत 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल जीतेगा तो वह अपने कपड़े उतार देंगी। आखिरी बार कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप में देखा गया था।
- पूनम ने सैम बॉम्बे से शादी कर भी खूब सुर्खी बटोरी थी, यह शादी सभी के लिए एक सरप्राइज की तरह थी। हालांकि उनकी शादी टिक नहीं पाई थी। उन्होंने 2020 में अपनी शादी के तुरंत बाद अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
क्या होता है सर्वाइकल कैंसर, बजट में भी हुआ था जिक्र
- सर्वाइकल कैंसर, सर्विक्स में होने वाला गंभीर प्रकार का कैंसर माना जाता है। सर्विक्स गर्भाशय का सबसे निचला भाग होता है, जो योनि से जुड़ता है। सर्वाइकल कैंसर के अधिकतर मामले ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण के कारण होते हैं।
- भारत में सर्वाइकल कैंसर 18.3% (123,907 मामले) की दर के साथ तीसरा सबसे आम कैंसर है। रिपोर्ट के अनुसार 9.1% की मृत्यु दर के साथ ये महिलाओं में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण भी है। एचपीवी वैक्सीन की मदद से इस कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।
- बता दे कि गुरूवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मोदी सरकार के अंतरिम बजट 2024-25 में सर्वाइकल कैंसर का जिक्र किया था और टीकाकरण को बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसके तहत 9-14 साल की लड़कियों का टीकाकरण करके कैंसर के जोखिमों को कम करने पर ध्यान दिया जाएगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

