Raveena Tandon Birthday: 14 साल की उम्र में रवीना के क्रश ने कहा था- टमोटी कैसी हो तुम?’, तो अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Raveena Tandon Birthday: 14 साल की उम्र में रवीना के क्रश ने कहा था- टमोटी कैसी हो तुम?’, तो अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसुरत अदाकारा Raveena Tandon आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। Raveena Tandon आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती है, जितने अपने जमाने में दिखा करती थी। जिन्हें टक्कर देने वाली आज तक कोई नहीं है। हर कोई उनकी खुबसुरती का कायल है। बता दें कि रवीना अक्सर ही मीडिया की सुर्खियों में छाईं रहती है। लाखों, करोड़ों दिलों पर राज करने वाली रवीना का आज जन्मदिन है। रवीना 90 दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थी। इस दौरान उन्होंने एक-से-बढ़कर-एक हिट फिल्में दी है, तो आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास किस्से…

यह भी पढ़ें – MP Weather : तापमान में गिरावट जारी, कई जिलों में 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जानें पूर्वानुमान

एक इंटरव्यु के दौरान रवीना ने अपने दिल का राज खोलते हुए बताया था कि, करीब 14 साल की उम्र में उन्हें अपने भाई के दोस्त पर क्रश था। वो टैरिस पर बैठे उस लड़के को छिपकर देखती थीं। वो लड़का पंकज उदास के गाने सुना करता था। एक दिन की बात है कि रवीना टंडन सीढ़ियां चढ़ रही थीं कि तभी सामने से क्रश आ गया और पूछा कैसी हो? ऐसे में रवीना भी चहेकते हुए कहती हैं कि ‘मैं ठीक हूं तुम कैसे हो?’ तभी क्रश ने उनकी एक चोटी खींचना शुरू कर दी और बोला- टमोटी कैसी हो तुम?’ ये बात रवीना टंडन को काफी बुरी लगी। जिसके बाद उन्होंने अपने आप को फिट कर लिया। फिर 6-17 साल की थीं तब दोबारा उसी लड़के ने उन्हें डेट के लिए पूछा लेकिन रवीना हाइट में उससे तीन इंच लंबी हो गई थीं। ऐसे में रवीना का रिएक्शन था कि ‘मैंने तो अपना वेट कम कर लिया पर तुम अपनी हाइट का क्या करोगे!’

यह भी पढ़ें – इंदौर के खजराना गणेश में करोड़ों में बिकी प्रसाद की दुकान, आज लगेगा बप्पा को 56 भोग 

रवीना ने साल 2004 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी रचाई थी। वहीं, शादी से पहले रवीना ने दो बच्चियों को गोद ले लिया था। हालांकि, शादी के बाद अनिल थडानी और रवीना को दो बच्चे हुए जिनका नाम राशा और रणबीर नाम है।

यह भी पढ़ें – तमन्ना भाटिया के ट्रेडिशनल लुक पर फिदा हुए फैंस, देखें खूबसूरत फ़ोटोज़…

बता दें कि रवीन का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1991 में फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर न्यू फेस के अवार्ड से भी नवाजा गया था। तब से लेकर वो इंडस्ट्री में सभी की चहेती बन गई। बता दें कि रवीना को अक्षय कुमार और गोविंदा के साथ काफी ज्यादा पसंद किया गया। अपने सफर के दौरान अभिनेत्री ने ‘अंदाज अपना अपना’, ‘दुल्हे राजा’, ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘लाडला’, ‘जिद्दी’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘अंखियों से गोली मारे’, ‘सत्ता’, ‘सैंडविच’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’, ‘बाम्बे वेलवेट’ में नजर आईं थीं। जिसके बाद वो कभी पीछे मुडकर नहीं देखी। केवल इतना ही नहीं अभिनेत्री को “टीप-टीप बरसा पानी” और “तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त” गाने से ज्यादा सफलता मिली थी।

यह भी पढ़ें – एमपी में फिल्म रामसेतु को टैक्स फ्री करने की उठी मांग, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने CM को लिखा पत्र

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews