आज से शुरू Pathaan की एडवांस बुकिंग, पहले दिन किया करोड़ों का आंकड़ा पार

Pathaan

Pathaan : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का बेशर्म सॉन्ग रिलीज होने के बाद यह विवादों से गिर गई। इस फिल्म फिल्म को लेकर आज तक विवाद हो रहा है। लेकिन उसके बाद ही फिल्म की चर्चा हर जगह हो रही है। इसको लेकर एक्टर शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण दोनों प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

आपको बता दे, पठान फिल्म का ट्रेलर हो, कोई सॉन्ग हो या फिर टीजर हो सब कुछ लोगों द्वारा पसंद किया गया है। भले ही इस फिल्म को ट्रोल किया जा रहा है, बॉयकॉट करने की मांग की जा रही हैं लेकिन उसके बाद भी शाहरुख और दीपिका के फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी से ही फैंस ने फिल्म की टिकट्स एडवांस में बुक करवाना शुरू कर दी है।

एडवांस बुकिंग में पहले दिन कमाए 3.68 करोड़ रुपए –

बता दे, पठान फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। दरअसल, भारत में 20 जनवरी से इसकी बुकिंग शुरू होने वाली थी लेकिन आज से ही कर दी गई। ऐसे में लोगों ने फर्स्ट शो देखने के लिए आज ही टिकट्स बुक करवा ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी से ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3.68 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। आप भी अगर फिल्म को देखना चाहते हैं तो अभी से ही इसके टिकट्स बुक करवा लें। क्योंकि हो सकता हैं कुछ दिनों तक कोई टिकट्स ना मिल पाए।

25 जनवरी को रिलीज होगी पठान –

जानकारी के मुताबिक, फिल्म पठान 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। इस फिल्म को फैंस आईमैक्स, 4डीएक्स, 2डी में देख सकेंगे। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। भले ही फिल्म को लेकर जगह जगह प्रदर्शन कर फिल्म बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है लेकिन लोगों में इसको देखने का क्रेज अलग ही है। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में सस्पेंस जगा दिया है। उस सस्पेंस को ख़त्म करने के लिए लोग इसे जरूर देखने जाने वाले हैं। इतना ही नहीं एडवांस बुकिंग में शुरुआती घंटों में फिल्म का रिकॉर्ड देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फलम पहले दिन बम्पर कमाई करने वाली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews