गडकरी की राजनीति के बाद अब दिखेगी संघर्ष की कहानी, बायोपिक की रिलीज डेट अनाउंस

गडकरी की राजनीति के बाद अब दिखेगी संघर्ष की कहानी, बायोपिक की रिलीज डेट अनाउंस

Nitin Gadkari Biopic : नितिन गडकरी भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण और प्रमुख नेता हैं। उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्गों के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया है और उन्हें “हाईवे मैन ऑफ इंडिया” के उपनाम से भी पुकारा जाता है। नितिन गडकरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का प्रबंधन किया है, जिनमें सड़कों के निर्माण और परिवहन क्षेत्र में सुधार शामिल हैं। उन्होंने हाईवे, ब्रिज और टनल के निर्माण करवाएं हैं, जिससे आज देश को इस क्षेत्र में नया आयाम मिला है। इसी सिलसिले में उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘गडकरी’ जल्द ही दर्शकों के सामने आ रही है। जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

दरअसल, फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने वैरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से गडकरी फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि नितिन गडकरी पर बायोपिक 27 अक्टूबर को रिलीज होगी। जिसका आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया जा चुका है जो कि गडकरी जी के जीवन पर आधारित एक मराठी फिल्म है।

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

फैंस कर रहें इंतजार

बता दें कि इससे पहले ही फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया जा चुका है जो कि अक्षय अनंत देशमुख की फिल्म है। नितिन गडकरी की बायोपिक का डायरेक्ट और निर्माण कार्य अनुराग राजन बुसारी द्वारा किया जा रहा है जबकि अभिजीत मजूमदार इस फिल्म को पेश कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म में नेता की भूमिका कौन निभा रहा है इसपर से पर्दा नहीं उठाया गया है। जिसके लिए दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews