सलमान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता अधिनियम की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर शाहरुख खान अपनी जान बचाना चाहते हैं, तो हमें करोड़ों रुपए दें।
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan Death Threat : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद एक्टर ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए कॉल को ट्रेस किया। जिसमें वह छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला है।

फिलहाल, पुलिस की टीम रायपुर के लिए निकल चुकी है। कॉल करने वाले आरोपी का नाम फैजान खान बताया जा रहा है, जिसका मोबाइल फोन अभी स्विच ऑफ बता रहा है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी (Shahrukh Khan)

यह पहली बार नहीं है जब किंग खान को किसी ने धमकी दी गई हो, बल्कि साल 2023 में पठान और जवान की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर भी फैंस को निराशा हाथ लगी थी। एक बार फिर यह माना जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से सिक्योरिटी कड़ी कर दी जाएगी। फिलहाल, शाहरुख खान की तरफ से एक्स्ट्रा सिक्योरिटी की कोई मांग नहीं की गई है। हालांकि, उनके साथ हमेशा एक बॉडीगार्ड रहता है जो उनके साथ होता है।

लैंडलाइन पर आया कॉल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यह थ्रेट कॉल शाहरुख खान की कंपनी रेड चिल्ली के ऑफिस के लैंडलाइन पर की गई थी। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर शाहरुख खान अपनी जान बचाना चाहते हैं, तो हमें करोड़ों रुपए दें। नहीं तो इसका बुरा अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

वहीं, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता अधिनियम की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले को लेकर सीनियर ऑफिसर का कहना है कि मुखबिर तंत्रों को एक्टिव कर दिया गया है। टीम का गठन कर ट्रेस किए गए लोकेशन रायपुर भेज दिया गया है। साथ ही साइबर सेल की टीम भी लगातार एक्टिव है। जल्दी ही धमकी भरे कॉल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews