जवान की सफलता के बाद Don 3 में धूम मचाएंगे शाहरुख खान? नए लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Don 3

Don 3: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ की सफलता का स्वाद चखते हुए देखा जा रहा है। यह फिल्म एक के बाद एक कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है और नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। महज 9 दिनों में ही इस फिल्म में अच्छी खासी कमाई कर ली है और शाहरुख खान का एक्शन अवतार दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। एक्टर्स की एक्टिंग हो या फिर डायरेक्टर का डायरेक्शन सब कुछ दर्शकों का दिल जीत रहा है। इसी बीच शाहरुख खान की एक फिल्म फ्रेंचाइजी को लेकर चर्चा तेज हो चली है।

फिल्म डॉन शाहरुख खान की सफलतम फिल्मों में से एक है और अब इसके तीसरे हिस्से यानी ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है और ऐसा शाहरुख खान के कारण ही हुआ है। दरअसल, इतने दिनों से शाहरुख को जवान के लुक में देखा जा रहा था लेकिन बीते दिनों जब वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए तो उनका लुक बहुत ही अलग था, जिसे देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

किंग खान का नया हेयर स्टाइल

जवान की सफलता के बाद मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। जहां पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को देखा गया। यहां पहुंचे शाहरुख खान का अवतार हर किसी का दिल जीत रहा था लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी हेयर स्टाइल पर गया। ब्लैक एंड व्हाइट कोट पैंट में पहुंचे बादशाह ने अपने बालों को ढेर सारे पार्टीशन में डिवाइड किया हुआ था और पीन की मदद से उन्हें शानदार लुक दिया था। एक्टर को पहली बार इस तरह के क्लासी लुक में देखा गया है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है।

Don 3 की चर्चा

सोशल मीडिया पर जैसे ही शाहरुख खान की तस्वीर वायरल होने लगी उनकी फिल्म ‘डॉन’ को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया। एक्टर को नए अवतार में देखने के बाद लोगों ने यह कयास लगना शुरू कर दिए हैं कि वह जल्द ही ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। तस्वीरों पर तरह-तरह की कमेंट आ रहे हैं एक यूजर ने कहा देखो अब डॉन आ गया है, एक ने कहा इनका अब डॉन 3 करने का इरादा है, एक ने कहा कि यह तो डॉन का लुक है। इसके अलावा तस्वीरों पर कमेंट की बाढ़ आई हुई है। बता दें कि फरहान अख्तर ने डॉन की तीसरी किस्त का ऐलान कर दिया है और इस बार शाहरुख खान की जगह फिल्म में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews