
अपनी फिल्म सैयारा के साथ अहान पांडे और अनीत पड्ढा की जोड़ी ने जो पहचान हासिल की है वह किसी से छुपी नहीं है। फिल्म में जो इनकी बॉन्डिंग दिखाई गई है वह बहुत ही शानदार है। ऑनस्क्रीन के अलावा उनकी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी कमाल की। यह बात कहीं बाहर सामने आ चुकी है कि दोनों से तारे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन अफवाहों पर अहान पांडे ने चुप्पी तोड़ी है।
बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने इन दोनों सितारों के रिश्ते को लेकर कुछ कमेंट किया था। इसके बाद अब आह्वान गिटार कर चुके हैं कि वह उनके और अनित के रिलेशन के बारे में लोगों के सामने खुलकर सारी बातें रखेंगे। चलिए जान लेते हैं कि डेटिंग रयूमर्स पर आखिरकार एक्टर का क्या कहना है।
अहान पांडे का क्या कहना
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अहान पांडे ने कहा कि अनीत मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। एक्टर के मुताबिक केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक नहीं होती यह सुरक्षा, कंफर्ट और नजरिए से जुड़ी है। हमने एक दूसरे को यह महसूस करवाया है। वो भले ही मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है लेकिन उसके साथ मेरा जैसा बॉन्ड है वह किसी के साथ नहीं होगा। फिल्म शुरू करने से पहले हम दोनों को यह बात बहुत पसंद आई थी कि यह एक सपना के सच होने की संभावना है जो जीवन को दिलचस्प बनाती है। हमने इस सपने को साथ में देखा और यह सच हुआ। हमने जो भी शेयर किया वह बहुत खास है।
शेयर किया रिलेशनशिप स्टेटस
अहान पांडे ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से सिंगल हैं। एक्टर ने शेयर किया मेरी पिछली गर्लफ्रेंड ने मुझे जो बताया है उसके हिसाब से मेरी लव लैंग्वेज बड़े-बड़े इशारे और सेवा का काम है। अहान की बातों से साफ हो गया है कि ना तो उनका अनीत के साथ रिलेशनशिप है और ना ही वो किसी ओर को डेट कर रहे हैं।
करण जौहर ने किया था कमेंट
बता दें कि हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर को इन दोनों सितारों के रिश्ते पर बात करते हुए देखा गया था। सानिया मिर्जा के चैट शो पर जब उनसे यह पूछा गया की लेटेस्ट कपल कौन है इस पर उन्होंने कहा अहान पांडे और अनीत। जब उनसे पूछा गया कि क्या सच में तो इस पर उन्होंने कहा कि दोनों ने इसे ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन यह हो सकते हैं मुझे ज्यादा नहीं पता है।
कब शुरू हुई अफवाह
इन दोनों सितारों के रिलेशनशिप की अफवाह तब शुरू हुई जब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह दोनों मुंबई के एक शोरूम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। यहां अहान ने अनीत का तरफ हाथ बढ़ाया था। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया था जिसमें यह दोनों कर में साथ नजर आ रहे थे। बस यही देखने के बाद इन दोनों के डेटिंग रूमर्स की चर्चा हो रही है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

