रोमांटिक एक्शन होगी अहान पांडे की अगली फिल्म, अली अब्बास जफर ने शेयर किया एक्टर का इंटेंस लुक

अहान पांडे के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगली फिल्म से उनका इंटेंस लुक सामने आया है। ये एक रोमांटिक एक्शन फिल्म होने वाली है।
Ahaan Panday

अहान पांडे को सैयारा में देखने के बाद फैंस को उनकी दूसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फैंस का इंतजार अब खत्म होता दिखाई दे रहा है क्योंकि फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है। कुछ दिनों पहले अहान ने अली अब्बास जफर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इससे कंफर्म हो गया था कि यह दोनों साथ में काम कर रहे हैं।

अब फिल्म मेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अगले प्रोजेक्ट की झलक शेयर की है। उन्होंने अहान पांडे की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है। इस तरह से अली अब्बास ने एक्टर के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जो तस्वीर सामने आई है उसमें एक्टर क्लैप बोर्ड के पीछे दिखाई दे रहे हैं। उनका चेहरा इंटेंस नजर आ रहा है, भौहें तनी हुई है। उनका ये लुक फैंस को आकर्षित कर रहा है।

अहान के लुक ने जीता दिल

तस्वीर सामने आने के बाद फैंस का पूरा ध्यान अहान पांडे की गहरी आंखों पर है। आदित्य चोपड़ा की प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही ये 79वीं फिल्म है, जिसका जिक्र क्लैप बोर्ड पर किया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में जफर ने लिखा ‘और यह शुरू हो गया’। उनका कैप्शन देखकर ऐसा लग रहा है की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

नजर आएंगे ये कलाकार

शूटिंग शुरू होने की जानकारी सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में लीड रोल में अहान पांडे नजर आने वाले हैं। इसके अलावा ऐश्वर्य ठाकरे, शर्वरी वाघ और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। ये एक रोमांटिक एक्शन मूवी है। इसकी शूटिंग मुंबई के साथ इंटरनेशनल जगहों पर होने वाली है।

कब होगी रिलीज

सोशल मीडिया पर फिलहाल फिल्म शुरू होने की जानकारी सामने आई है। इसे रिलीज कब किया जाएगा यह अब तक पता नहीं चला है। मेकर्स ने इस जानकारी को गुप्त रखने का फैसला लिया है। तारीख को लेकर अब तक कोई भी अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews