आइरा खान जल्द ही नूपुर शिखरे के साथ लेंगी 7 फेरे, Aamir Khan ने शुरू की तैयारियां

आइरा खान जल्द ही नूपुर शिखरे के साथ लेंगी 7 फेरे, Aamir Khan ने शुरू की तैयारियां

Aamir Khan : आमिर खान की बेटी आइरा खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बता दें कि आइरा ने बीते साल नवंबर अपने प्रमी नूपुर शिखरे के साथ इंगेजमेंट की थी। जिसके बाद से दोनों लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, अब शादी की चर्चाओं के बीच अभिनेता ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसे लेकर परिवार के सभी लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोमेंट होगा।

तैयारियां शुरू

आइरा खान और नूपुर शिखरे ने अपनी सगाई को एक प्राइवेट तौर पर आयोजित की थी। जिसमें परिवार के सिलेक्टड सदस्य ही शामिल हुए थे। इस सगाई को मीडिया से दूर रखा गया था। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। जिसके बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी होगी। बता दें कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। इसलिए पूरा परिवार बेटी की शादी में ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारियों में जूट गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

यहां होगी शादी

कपल ने उदयपुर में एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बनाया है। बता दें कि तीन दिनों के फंक्शन के दौरान वे अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ इस खुशी का आनंद लेंगे और खास पलों को साझा करेंगे। दरअसल, उदयपुर का प्राकृतिक सौंदर्य और इसका माहौल इसे एक विशेष स्थल बनाता है। इस शादी में बॉलीवुड की एक भी हस्ती नहीं शामिल होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews