रेखा-ऐश्वर्या दोनों ने पर्दे पर उतारा है समान किरदार, एक की फिल्म रही हिट, दूसरी को नहीं मिली ऑडियंस

अगर बॉलीवुड ब्यूटी की बात करें तो लोगों को रेखा और ऐश्वर्या का नाम जरुर याद आ जाता है। क्या आप जानते हैं इन दोनों अदाकाराओं ने एक ही नाम की फिल्म में एक सा किरदार निभाया है। चलिए इस बारे में जानते हैं।
Aishwarya

बॉलीवुड इंडस्ट्री को अपने एक से बढ़कर एक फिल्मों की वजह से पहचाना जाता है। यहां पर एक ही नाम से अलग-अलग फिल्में बनी हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी रही जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला वहीं कुछ अपनी जगह नहीं बना पाई। ऐश्वर्या और रेखा यह दोनों ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है।

आप लोगों ने ऐश्वर्या (Aishwarya) और रेखा (Rekha) दोनों की ही फिल्में देखी होगी लेकिन क्या आप इनकी एक समानता के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज जान लीजिए कि इन दोनों एक्ट्रेस ने एक ही किरदार को अलग-अलग फिल्म में निभाया है। यह फिल्म एक ही नाम से बनी लेकिन लीड एक्ट्रेस के तौर पर एक में रेखा और एक में ऐश्वर्या राय ने काम किया। उमराव जान एक ऐसी कहानी है जिसे दो पीडिया की अभिनेत्री ने अमर कर दिया है। हालांकि इन दोनों में से किस सबसे ज्यादा तवज्जो मिली आज इस बार में जान लेते हैं।

रेखा की उमराव जान रही हिट (Rekha)

रेखा की उमराव जान 1981 में रिलीज हुई थी। इसे मुजफ्फर अली ने बनाया था। यह शानदार कहानी उसे दौर में मिल का पत्थर बन गई। उर्दू लेखक मिर्जा हादी रुसवा के उपन्यास पर आधारित यह कहानी संगीत, भावनाओं और अदाकारी का बेहतरीन उदाहरण है। उस समय से 50 लाख रुपए के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने 85 से 90 लख रुपए कमाए थे जो उसे समय काफी बड़ी रकम हुआ करती थी। एक्ट्रेस को इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

ऐश्वर्या राय की उमराव जान फ्लॉप (Aishwarya)

1981 के बाद साल 2006 में जेपी दत्ता इसी कहानी को फिर से पर्दे पर लेकर आए। इस बार मुख्य किरदार के तौर पर ऐश्वर्या राय को देखा गया। उनके साथ सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार मौजूद थे। 15 करोड रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 19 करोड रुपए कमाए। फिल्म के भव्य सेट, शानदार स्टार कास्ट, कॉस्टयूम, क्लासिक ब्यूटी हर चीज के बावजूद भी फिल्म दर्शकों के दिल में अपनी जगह नहीं बना सकी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews