
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) पिछले साल अभिषेक बच्चन से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में थी, लेकिन उन्होंने इस अफवाह का करारा जवाब दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस मांग में सिंदूर लगाकर कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंची, जहां वह साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थी। पिछले 22 सालों से इस फेस्टिवल का हिस्सा रही ऐश्वर्या राय का लुक सामने आते ही इंटरनेशनल मंच पर खलबली मच गई। हर कोई उनकी तारिफ करते नहीं थक रहा है।
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने 78वें फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा है। जिसमें वह भारत की संस्कृति को दर्शाईं। वहीं, उनके लुक ने तलाक कीअफवाह उड़ाने वालों की मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है।
देखें फोटो
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी पहनी। क्लासिक व्हाइट हैंडलूम आउटपुट में एक्ट्रेस में परंपरा को शान से अपनाया और रॉयल्टी का एहसास कराया। इसके साथ ही वह मांग में सिंदूर लगाई हुई नजर आईं। व्हाइट साड़ी के साथ उनके लाल रंग के हार और अंगूठियां ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फोटोस और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तारीफ करने वालों की लाइन लग गई। एक यूजर ने लिखा, “उनके माथे का सिंदूर उनके लुक को और भी ज्यादा निखार रहा है।” एक यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या राय से अच्छा कॉन्स में ऑपरेशन सिंदूर को कोई और ट्रिब्यूट नहीं दे सकता था।
View this post on Instagram
मिस वर्ल्ड का खिताब
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सक्सेसफुल अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल है। जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों युवा दिलों में जगह बनाई। बता दें कि साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत मणिरत्नम की फिल्म “इरुवर” से की थी जो कि एक तेलुगु भाषी फिल्म थी। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए।
24 मई को होगा समापन
मनोरंजन की दुनिया का सबसे सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक कॉन्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज हो चुका है। जिसके लिए आयोजकों ने नए नियम लागू किए हैं। इस दौरान कुछ खास तरह के कपड़ों पर बैन लगाया गया है। बता दें कि 13 मई से इस फेस्टिवल की शुरूआत हो चुकी है, जिसका समापन 24 मई को होगा। इस दौरान बड़े और भारी कपड़े, लंबी गाउन आदि पहनने पर रोक है। साथ ही अधिकारियों ने बहुत सारे नियमों में बदलाव किया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

