Drishyam Korean Remake: कोरियन में दर्शकों तक पहुंचेगी विजय सालगांवकर की कहानी, कोरियाई भाषा में बनने वाली पहली भारतीय फिल्म

Drishyam Korean Remake

Drishyam : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की सबसे चर्चित फिल्म दृश्यम के हाथ एक और बड़ी उपलब्धि लगी है। दरअसल अब तक फिल्म दृश्यम कई भाषाओं में बनाकर तैयार की जा चुकी है। लेकिन अब इसे कोरियन भाषा में बनाया जाने वाला है। जल्द ही विदेशी भाषा में बना कर तैयार की जाने वाली फिल्म दृश्यम की ये अनाउंसमेंट कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में की गई। ये एक इंडियन फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है।

खास बात ये है कि इसको लेकर पैनोरमा स्टूडियोज और एंथोलॉजी स्टूडियोज के बीच साझेदारी हुई है। इतना ही नहीं इसमें ‘पैरासाइट’ एक्टर सोंग कांग-हो और डायरेक्टर किम जी-वून ने कोरियाई रीमेक के लिए अपनी पार्टनरशिप की है। पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी इंडियन फिल्म का कोरियन रीमेक बना कर तैयार किया जाने वाला है। हालांकि इस मूवी में साउथ कोरियाई व्यूअर्स के लिए कुछ बदलाव भी किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म दृश्यम को पहले मलयालम भाषा में बनाया जा चुका है। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद ‘दृश्यम’ को चार अन्य भारतीय भाषाओं में भी बनाया जा चुका है। कन्नड़ में ‘दृश्य’ (2014), तेलुगु में ‘दृश्यम’ (2014), तमिल में ‘पापनासम’ (2015) और हिंदी में ‘दृश्यम’ (2015) नाम से रिलीज की जा चुकी हैं। अब इसे कोरियन में बनाया जाने वाला है। कोरिया के पहले, चाइना और इंडोनेशिया में रीमेक बनने वाली भी यह पहली भारतीय फिल्म है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews