बायकॉट ट्रेंड की भेंट चढ़ी Ajay Devgan की फिल्म Thank God, दर्ज हुआ मुकदमा

बायकॉट ट्रेंड की भेंट चढ़ी Ajay Devgan की फिल्म Thank God, दर्ज हुआ मुकदमा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लेकिन रिलीज के बाद से ही यह फिल्म विवादों में घिरती दिखाई दे रही है। टि्वटर पर ना सिर्फ #BoycottThankGod ट्रेंड चलाया जा रहा है, बल्कि इस फिल्म के एक सीन को लेकर केस भी दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म में भगवान का अपमान किया गया है, जिसकी वजह से यह बायकॉट ट्रेंड की भेंट चढ़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भगवान चित्रगुप्त पाप और पुण्य का हिसाब करने वाले देवता है। फिल्म में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन उनके आसपास बहुत कम कपड़े पहने लड़कियों को दिखाया गया है और डायलॉग में वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते भी दिखाई दे रहे हैं, जोकि भगवान चित्रगुप्त का अपमान है। यही वजह है कि फिल्म को बायकॉट किया जा रहा है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चलते उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक वकील ने अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव का बयान कोर्ट 18 नवंबर को लेने वाली है।

Must Read- पोषण आहार मामले में सीएम शिवराज ने खुलकर रखी अपनी बात, विपक्ष ने किया हंगामा 

वकील ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने बताया है कि एक सीन में अजय देवगन अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। भगवान चित्रगुप्त का रोल प्ले करते समय इस तरह की भाषा का उपयोग करना धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। भगवान चित्रगुप्त कर्म के देवता है लेकिन ट्रेलर में गलत दर्शाया जा रहा है।

फिल्म थैंक गॉड की बात करें तो यह व्यक्ति के पाप और पुण्य के हिसाब पर बनाई गई एक फिल्म है। जिसमें अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews