
Ajay Devgn Vacation : बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन अपनी फैमिली के साथ विंटर और न्यू ईयर वेकेशन मनाने मालदीव गए हैं। बता दें कि चंद घंटे में नया साल आने वाला है, जिसके लिए सभी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस दिन का स्वागत लोग पटाखे फोड़ कर एक-दूसरे को विश कर करते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड कपल भी उस खास दिन को स्पेशल तरीके से मनाने की तैयारी में है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ इन लम्हों का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें फोटो
दरअसल, अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीप वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में अजय देवगन अपनी बेटी नीसा और युग देवगन के साथ समुद्र के बीचो-बीच पोस्ट देते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में नीसा अपने पापा के साथ फोटो खिंचवा रही है जबकि तीसरी तस्वीर में काजोल भी नजर आई। लगातार इतनी सारी मस्ती भरी फोटो ने लोगों का दिल जीत लिया है।
View this post on Instagram
कैप्शन में लिखी ये बात
जिसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “गैलरी देखने पर इन रत्नों को पाया.. परंपराओं, प्रियजनों को बधाई और वह गर्मजोशी जो छुट्टियों के दौरान हमेशा हमारे दिलों को भर देती है!! इस नए साल में आप सभी को ऐसे ही जादू की शुभकामनाएं।”
अजय देवगन का वर्क फ्रंट
बता दें कि अजय देवगन और काजोल की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खास और स्पेशल जोड़ी मानी जाती है। यह जोड़ी फैंस को भी बहुत ज्यादा पसंद आई है। वहीं, अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एक बार फिर सिंघम 3 में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दिखेंगे। इसके अलावा, वह “औरों मैं कहां दम था” मूवी में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ उनकी को एक्ट्रेस तब्बू होगी। इसके लिए दर्शक बहुत बेसब्री से फिल्मों के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

