सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे Ajay Devgn, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Ajay Devgn new film

Ajay Devgn New Film: अजय देवगन की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है और वह जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं धमाल मचा देते हैं। आखिरी बार उन्हें 2022 में आई फिल्म दृश्यम 2 में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब इस फिल्म के बाद अजय देवगन की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। लंबे समय से अजय की फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन को एक सुपरनैचुरल फिल्म में देखा जाने वाला है। इसका टाइटल तो फिलहाल तय नहीं किया गया है लेकिन इसे सिनेमाघर में कब रिलीज किया जाएगा और कौन से कलाकार फिल्म में नजर आएंगे यह तय हो चुका है।

अजय देवगन ने किया एनाउंस

अपनी इस सुपरनैचुरल फिल्म के बारे में अजय देवगन ने इंस्टाग्राम के जरिए अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कुछ चीजें बेहतरीन मोड़ लेने वाली है। विकास बहल के डायरेक्शन में एक दिलचस्प थ्रिलर बन रही है। मैं, आर माधवन और ज्योतिका की तिकड़ी इसमें दिखाई देगी। फिल्म को 8 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन की इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि 8 मार्च को आने वाली इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन जैसे बेहतरीन कलाकार और एक्ट्रेस ज्योतिका भी दिखाई देंगी। फिल्म के अनाउंसमेंट से फैंस काफी एक्साइटेड है और अब रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अजय की आने वाली फिल्म

अजय की सुपरनैचुरल फिल्म का निर्माण खुद एक्टर और उनके साथ कुमार मंगत पांडे, ज्योति देशपांडे और अभिषेक पाठक कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आने वाले दिनों में उन्हें मैदान, सिंघम अगेन, औरों में कहां दम था जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है और सभी फिल्मों का दर्शक उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews