26 साल बाद अक्षय कुमार-प्रीति जिंटा की हो सकती है धमाकेदार वापसी? संघर्ष 2 को लेकर आया बड़ा हिंट!

अब संघर्ष 2 को लेकर एक बार फिर बड़ी अपडेट सामने आई है। काफी समय से इसके दूसरे पार्ट को लेकर बातचीत हो रही थी। अब प्रीति जिंटा ने बड़ा हिंट दिया है।
Akshay Kumar-Preity Zinta

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर 26 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं। बता दें कि इस जोड़ी ने साल 1999 में जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म का नाम संघर्ष था, जो कि एक साइकोलॉजी थ्रिलर फ़िल्म थी। इसमें आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब संघर्ष 2 को लेकर एक बार फिर बड़ी अपडेट सामने आई है। काफी समय से इसके दूसरे पार्ट को लेकर बातचीत हो रही थी। अब प्रीति जिंटा ने बड़ा हिंट दिया है।

इस फिल्म में आशुतोष राणा का किरदार इतना अच्छा था कि फिल्म सुपर डुपर हिट हुई। जिसके दूसरे पार्ट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने एक्स पर आस्क मी एनीथिंग राउंड रखा था।

दिया ये जवाब

दरअसल, प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। जिसके जरिए फैंस ने उनके पेशेवर और निजी जिंदगी के बारे में बहुत सारे सवाल पूछे। इनमें से एक ने सवाल किया कि उन्हें क्या लगता है कि उनकी कौन सी फिल्म का सीक्वल आना चाहिए। जिस पर प्रीति जिंटा ने जवाब दिया शायद संघर्ष।

मान रहे अपडेट

इस जवाब के बाद एक यूजर ने कहा, “मैम में आपसे पूरी तरह सहमत हूं। यह एक सीक्वल का हकदार है और हम अक्षय सर के साथ आपकी रियूनियन देखना चाहेंगे, जो कि मजेदार होगा”, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, “आपकी और अक्षय सर की एक और मूवी साथ में आनी चाहिए।” फिलहाल, संघर्ष 2 को लेकर कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन प्रीति जिंटा के जवाब से दर्शक इसे बड़ा अपडेट मान रहे हैं।

नहीं भूले फैंस

फैंस अब इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर पुष्टि की है। बता दें कि संघर्ष फिल्में प्रीति जिंटा ने सीबीआई ऑफिसर रीत का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस की संघर्ष बहुत ही अलग फिल्म थी, जिसे देखने वाले दर्शक अभी तक इसे भूल नहीं पाए हैं। यह एक ऐसी फिल्म थी, जिस पर नेगेटिव रोल निभा रहे आशुतोष राणा लीड मेल यानी अक्षय कुमार पर भी भारी पड़े थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews