Akshay Kumar ने Tiger Shroff के साथ इस गाने पर डांस कर मचाया धमाल, कैप्शन में लिखी ये बातें

Akshay Kumar ने Tiger Shroff के साथ इस गाने पर डांस कर मचाया धमाल, कैप्शन में लिखी ये बातें

Akshay Kumar And Tiger Shroff Dance : करोड़ों दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों की दिल जीत लिया है। फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार हर बार अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्षय कुमार बहुत ही ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक है। बता दें कि अक्षय खुद अपनी फिल्मों को डायरेक्ट करते हैं। हर साल खिलाड़ी अक्षय कुमार की करीब 3 से 4 फिल्में रिलीज होती है। इसी कड़ी में वो टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। बता दें यह फिल्म अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म का सिक्वल है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। दरअसल, आज का आर्टिकल इसलिए बेहद खास है क्योंकि अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिससे फैंस वाओ बोले बिना रह नहीं पा रहे।

देखें वीडियो

तो चलिए सबसे पहले हम आपको यह वीडियो दिखाते हैं, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों ही एक्शन अभिनेताओं को एक साथ देखकर काफी ज्यादा खुश है। दरअसल, यह वीडियो एक डांस का है जिसमें दोनों अपना स्टंट दिखाते नजर आ रहे हैं। देखिए यह वीडियो…

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कैप्शन में लिखी ये बातें

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि बुधवार को अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का गाना मै खिलाड़ी रिलीज हुआ है। जिसमें दोनों ही अभिनेता डांस करते हुए वीडियो को शेयर किया है। साथ ही, इसके कैप्शन में लिखा है कि, “तो @tigerjackieshroff ने मेरे साथ #MainKhiladi खेला और ये हो गया!! कैसा रहेगा अगर आप अपने बेस्टी के साथ #MainKhiladi रील बनाएं? मैं दोबारा पोस्ट करूंगा।” जिसके प्रशंसकों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। लोग तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं। जिसकी पूरी फिल्म बड़े पर्दे पर इसी साल 24 फरवरी को रिलीज होगी। इतने उम्र में अक्षय द्वारा इतना बेहतरीन डांस लोगों के दिलों जुबान पर सर चढ़कर बोल रहा है।

125 से ऊपर फिल्में कर चुके हैं अक्षय

अक्षय अभी तक 125 से ऊपर फिल्में कर चुके हैं। उन्हें कई बार उनकी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस में नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता है। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अपने अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं। खिलाड़ियों के खिलाड़ी कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय ने ‘सौगंध’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्हें इस फिल्म से खास सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने बिना हार माने हुए अपने संघर्ष को जारी रखा और आखिरकार उनकी खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बाॅलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews