Ram Setu Review: अक्षय कुमार की फिल्म ने दिवाली में मचाया धमाल, दर्शकों ने कहा- ‘ऐसा पहले कभी नहीं देखा।’

corona, ram setu

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | करोड़ों युवा दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Ram Setu Review) ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों की दिल जीत लिया है। फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार हर बार अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि अक्षय खुद अपनी फिल्मों को डायरेक्ट करते हैं। हर साल खिलाड़ी अक्षय कुमार की करीब 3 से 4 फिल्में रिलीज होती है। इसी कड़ी में अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पूरी तरीके से एक्शन, ट्रेलर और रोमांच से भरा हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस सहित नुसरत भी नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज किया गया जो कि दर्शकों को खुब पंसद आ रहा है और लोग सोशल मीडिया के द्वारा अपनी राय शेयर कर रहे है।

यह भी पढ़ें – डाउन हुआ व्हाट्सएप सर्वर, परेशान हो रहे यूज़र्स, ट्विटर पर लगी मीम्स की बहार 

एक दर्शक ने लिखा- “इंटरवल तक तो बेहतरीन लगी, हिंदी फिल्म के अनुभव से पहले कभी नहीं देखा। अपनी संस्कृति और विरासत को इस तरह देखना काफी रोमांचक लगा। इतने सारे तथ्यों से अवगत नहीं था। अंडरवाटर सीक्वेंस लुभावने हैं।”

जबकि एक प्रशंसक ने लिखा कि, “एक शब्द की समीक्षा #रामसेतु एक एडवेंचर्स, धार्मिक राइड, लंबे समय के बाद ऐसी शानदार सीन और बढ़िया वीएफएक्स वाली फिल्म देखी। मूवी प्रेमियों के लिए सर्वश्रेष्ठ दीवाली उपहार #अक्षय कुमार अभी भी शो मैन हैं। डायरेक्शन था माइंड ब्लोइंग, आप निराश नहीं होंगे।”

राम सेतु की खोज में दिखाया गया है। इस दौरान अक्षय का सामना एक ऐसे राज से होता है, जो कोई नहीं जानता। अक्षय उस राज को सबके सामने लाने की ठान लेते हैं। दरअसल, यह फिल्म पूरी तरह से फिल्म की कहानी रामायण के दिनों में स्थापित भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर आधारित होगी, जिसमें राम सेतु की सचाई ढुंढने का प्रयास किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक मिशन से होती है, मिशन है राम सेतु के 7 हजार साल पुराने इतिहास को बाहर लेकर आना और जिसके तलाश में अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ निकलते हैं।

यह भी पढ़ें – मूर्धन्य कथाकार निर्मल वर्मा की पुण्यतिथि आज, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि 

खिलाड़ियों के खिलाड़ी कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय ने ‘सौगंध’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्हें इस फिल्म से खास सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने बिना हार माने हुए अपने संघर्ष को जारी रखा और आखिरकार उनकी खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बाॅलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया। अपने फिल्मी करियर के दौरान अक्षय का पूजा बत्रा, रवीना, शिल्पा, प्रियंका चोपड़ा के साथ अफ्रेयर रहा है।

यह भी पढ़ें – फिल्म Kantara ने चटाई KGF को धूल, बनी अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म, की मोटी कमाई, जानें 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews