अक्षय कुमार को आलोचना से पड़ता है फर्क, कहा- इससे मुझे भी सीखने का मिलता है मौका

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है।
Akshay Kumar

बॉलीवुड अक्षय कुमार बहुत बड़ा नाम है, जिनकी एक्टिंग की पूरी दुनिया दीवानी है। इतनी उम्र होने के बाद भी वह फिट एंड फाइन है। टाइम के पाबंद अभिनेता आए दिन फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सुबह टाइम से उठकर सारे काम करने के साथ ही रात में जल्दी सोने की आदत ने उन्हें इतना एनर्जेटिक बना रखा है कि उनके सामने अच्छे-अच्छे यंग एक्टर भी फेल है। अपनी मेहनत के दम पर आज इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी ने हाल ही में आलोचनाओं पर बात की है।

फिलहाल, वह केसरी चैप्टर 2 में नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह कॉमेडी और हॉरर फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनके काम को लेकर जितना उनकी सराहना की गई है। उतना ही उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।

आलोचनाओं पर की बात

हालांकि, वह आलोचनाओं का खुलकर स्वागत करते हैं और उनसे सीखने का प्रयास करते हैं, लेकिन कई बार आलोचनाओं से उन्हें तकलीफ भी होती है। जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा कि दर्शक ही मालिक है क्योंकि वह पूरी चीज के लिए पैसे देते हैं। जब वह मेरे लिए ताली बजाते हैं, तो यह एक प्रेरणा होती है और जब भी आलोचना करते हैं, तो मुझे भी सीखने को मिलता है। मैं हमेशा अपने काम को बेहतर बनाना चाहता हूं।

“अलग करने की कोशिश”

आगे उन्होंने कहा कि अगर मुझे सच्ची प्रतिक्रिया मिलती है, तो मैं उसे कभी भी इग्नोर नहीं करता हूं। चाहे बस स्क्रिप्ट चॉइस हो या फिर रोल सिलेक्शन हो। कई बार जब लोग कहते हैं, कुछ अलग करो तो मैं अलग मूवी भी करने की कोशिश करता हूं। हालांकि, कभी-कभी इससे दुख भी होता है। मैं अपनी जिंदगी को आराम करके छोड़ता नहीं करना चाहता, बल्कि मैं यह चाहता हूं कि यह बड़ी हो। मैं आराम तभी करूंगा, जब मैं इस दुनिया में नहीं रहुंगा।

वर्क फ्रंट

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews