बगैर शूट बिग बॉस 18 के सेट से वापस लौटे अक्षय कुमार, बताई ये वजह

अक्षय कुमार और सलमान खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ धूम मचा चुकी है। जिस दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म का नाम मुझसे शादी करोगी है, जो आज भी फैंस बड़े ही चाव से देखते हैं।
Akshay Kumar

Akshay Kumar Made Revelation on Shoot of Bigg Boss 18 : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अक्षय कुमार दिग्गज कलाकारों में से एक है। जिन्होंने अपने मेहनत के दम पर नाम कमाया है। बीते कई दशकों से लोगों के दिलों में राज करने वाले एक्टर्स हर किसी के चहेते हैं। दर्शक आज भी इनके फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इसी बीच अक्षय कुमार सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो कि एक विवादित शो है।

बगैर शूट वापस लौटे एक्टर

दरअसल, अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जिसके तहत उन्हें स्काई फोर्स के कास्ट के साथ बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में जाना था। जिसको लेकर लोग बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन वह बगैर शूट के ही सेट से वापस लौट गए। जिसका खुलासा दोनों ही अभिनेताओं ने किया, लेकिन खिलाड़ी कुमार ने इसके पीछे की वजह बताई है।

बताई ये वजह

अक्षय कुमार समय के बेहद पाबंद है। वह कहीं भी एकदम समय पर पहुंच जाते हैं। यहां भी वह सेट पर ऑन टाइम पहुंच गए थे, लेकिन सलमान खान आने में आधा घंटा लेट हो गए। जिस कारण खिलाड़ी बिना शूट किया ही सेट से चले गए। हालांकि, अक्षय कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह कहा, “सलमान खान वहां थोड़ी देर से आए थे, क्योंकि उन्हें कुछ पर्सनल काम था। मैं लेट नहीं था, मैं तो वहां पहुंच गया था। जब मैनें बात की, तो उन्होंने मुझे बताया कि वह 40 से 45 मिनट लेट हो जाएंगे और मुझे भी कहीं जाना था, इसलिए मैं वहां से चला गया।”

जोड़ी की गई पसंद

बता दें कि अक्षय कुमार और सलमान खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ धूम मचा चुकी है। जिस दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म का नाम मुझसे शादी करोगी है, जो आज भी फैंस बड़े ही चाव से देखते हैं। इसके गाने लोगों की प्ले लिस्ट में शामिल है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews