
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी ने जमकर फैंस के बीच धमाल मचाया है। इस सुपरहिट जोड़ी को लगभग चार से पांच फिल्मों में साथ देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। दोनों की बेमिसाल जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखा जाएगा। इस खबर को सुनते ही फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, क्योंकि इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखना किसी ट्वीट से कम नहीं होगा। बता दें कि आखिरी बार दोनों साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म टशन में साथ नजर आए थे। फिल्म तो फ्लॉप हुई, लेकिन इनकी जोड़ी लोगों को काफी अच्छी लगी थी।
करीब 17 साल बाद दोनों सुपरस्टार्स फिर एक बार बिग स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी अगली फिल्म के टाइटल पर से पर्दा उठ चुका है।
हैवान
मीडिया सूत्रों के अनुसार, सैफ अली खान और अक्षय कुमार की अगली फिल्म का टाइटल हैवान है। यह पूरी तरह से थ्रिलर से भरपूर होगी, जिसके निर्देशक प्रियदर्शन हैं। जिनका ऐसा मानना है कि दोनों की जोड़ी अनाड़ी और खिलाड़ी बनकर एक बार फिर तहलका मचाएंगे। ऐसे में सैफ और अक्षय की फिल्म के लिए इससे बेस्ट कोई और टाइटल नहीं हो सकता था। फिलहाल मेकर्स की तरफ से टाइटल पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन जल्द ही इस पर भी अनाउंसमेंट किया जा सकता है।
जानें कब होगी रिलीज
हालांकि, फिल्म मेकिंग को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। मीडिया सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार फिल्म में एंटेग्निस्ट होंगे। हो सकता है फिल्म की शूटिंग अगले महीने यानी अगस्त में शुरू हो जाए और साल 2026 में थिएटर में रिलीज हो सकती है।
इन फिल्मों में साथ किया काम
दोनों की जोड़ी साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म “मैं खिलाड़ी, तू अनाड़ी” में अपना जलवा बिखेर चुकी है। इसके गाने बहुत ही ज्यादा फेमस हुए थे। आज भी यह हर शादी, पार्टी में बजाए जाते हैं। इस फिल्म की कहानी भी दर्शकों को खुब अच्छी लगी थी। इसके बाद वह दिल्लगी, तू चोर मैं सिपाही और कीमत जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

