अपनी 4 साल पुरानी डिजास्टर फिल्म के लिए माफी मांगते दिखे अक्षय कुमार, बोले- लोगों को पसंद नहीं..

अक्षय कुमार को हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान 4 साल पहले आई अपनी एक डिजास्टर के बारे में बात करते हुए देखा गया। एक्टर ने इस बारे में दर्शकों से माफी भी मांगी है।
Akshay Kumar

बॉलीवुड का कोई भी एक्टर जब अपनी फिल्म लेकर आता है। तब केवल फिल्म की कहानी और एक्टर की एक्टिंग ही नहीं लुक को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा होती है। कई बार लोगों को लुक पसंद आता है तो कई बार वो इसे नापसंद करते दिखाई देते हैं। 4 साल पहले अक्षय कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ था।

अक्षय कुमार की 4 साल पहले आई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में उनके लुक को देखकर दर्शक भड़क गए थे। दरअसल, एक्टर ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नकली मूंछों का इस्तेमाल किया था। जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था। अब एक्टर को इस कंट्रोवर्सी के बारे में बात करते और दर्शकों से माफी मांगते हुए देखा गया।

फ्लॉप फिल्म पर क्या बोले अक्षय कुमार

साल 2022 में रिलीज हुई सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार को पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने नकली मूंछों का इस्तेमाल किया था। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। अब शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक्टर को इस बारे में बात करते हुए देखा गया।

अक्षय ने कहा कि “मैं बहुत सारी चीजों पर काम कर रहा हूं। बहुत सारी फिल्में और कई सारे लुक्स। अभी मेरी दाढ़ी बढ़ी हुई है। इसे बढ़ाने में मुझे 6 हफ्ते लगे और उसे दौरान मैंने कोई काम नहीं किया। तो बात ऐसी नहीं है।”

बताया क्यों लगाई नकली मूंछ

अक्षय ने बताया कि उन्होंने नकली मूंछों का इस्तेमाल क्यों किया था। एक्टर ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज की कहानी के हिसाब से खास तरह की मूंछों की जरूरत थी जो मेरे चेहरे पर नेचुरली नहीं उग सकती। हो सकता है कि नकली मूंछ अच्छी ना लगी हो, हो सकता है कि बहुत से लोगों को पसंद ना आई हो। एक्टर ने कहा यह आखिर में एक्टिंग ही है। वैसे मूंछ बढ़ाना शायद मेरे लिए मुमकिन न हो लेकिन कभी-कभी आपको ऐसा करना पड़ता है। अगर लोगों को यह पसंद नहीं आया तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews