2024 में धमाल मचाने को तैयार अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का धांसू पोस्टर रिलीज

Bade Miyan Chote Miyan

Bade Miyan Chote Miyan: साल 2024 में अक्षय कुमार को एक नहीं बल्कि कई सारे प्रोजेक्ट में देखा जाने वाला है। हर साल वो कई सारी फिल्में लेकर आते हैं और साल 2024 में भी वो एक के बाद एक दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे। एक्टर की कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है जिनमें से ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी एक फिल्म है। जिसमें उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ देखा जाएगा। नए साल के मौके पर अब एक्टर ने अपनी फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है।

1 जनवरी को अक्षय कुमार ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी और यहां पर भी उनका ‘बड़े मियां छोटे मियां’ वाला अंदाज नजर आया। फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

रिलीज हुआ पोस्टर

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में दोनों कलाकारों को जेट स्कीइंग करते हुए एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने नए साल की बधाई देते हुए लिखा कि आपका नया साल बड़ा बने छोटी-छोटी खुशियों से, बड़े मियां छोटे मियां की तरफ से हैप्पी न्यू ईयर, 2024 में थिएटर में मिलने के लिए ईद की बुकिंग करना ना भूलें।

ये कलाकार आएंगे नजर

बता दें कि यह फिल्म साल 2024 में ईद के मौके पर रिलीज की जाने वाली है। वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले से बनाया जा रहा है। इस फिल्म में नजर आने वाले कलाकारों की बात करें तो टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ को जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए देखा जाने वाला है। इनके जितने भी एक्शन सीन है उन्हें एक्सपर्ट्स की टीम के साथ शूट किया गया है। इसके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, आलाया एफ और मानुषी छिल्लर को देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews