अक्षय कुमार की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्में, जानें लिस्ट में कितने नंबर पर है हाउसफुल 5

सुबह टाइम से उठकर सारे काम करने के साथ ही रात में जल्दी सोने की आदत ने उन्हें इतना एनर्जेटिक बना रखा है कि उनके सामने अच्छे-अच्छे यंग एक्टर भी फेल है।
Akshay Kumar

बॉलीवुड अक्षय कुमार बहुत बड़ा नाम है, जिनकी एक्टिंग की पूरी दुनिया दीवानी है। इतनी उम्र होने के बाद भी वह फिट एंड फाइन है। टाइम के पाबंद अभिनेता आए दिन फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सुबह टाइम से उठकर सारे काम करने के साथ ही रात में जल्दी सोने की आदत ने उन्हें इतना एनर्जेटिक बना रखा है कि उनके सामने अच्छे-अच्छे यंग एक्टर भी फेल है। वह अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी उनकी एनर्जी देखने लायक है।

इन दिनों हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। मर्डर मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का डोज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

करते हैं लोगों का मनोरंजन

अक्षय कुमार अक्सर कॉमेडी फिल्मों के साथ-साथ फैंस के बीच मैसेज भी पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपको खिलाड़ी कुमार की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो दुनिया भर में कमाई के मामले में काफी आगे हैं।

टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्में

  • अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ वर्ल्डवाइड बेहतरीन कलेक्शन करने के मामले में नंबर वन पर है, जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 305 करोड़ रुपए कमाए थे।
  • अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में दूसरे नंबर पर है, जिसने थिएटर में 301 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • अक्षय कुमार की टॉप 10 रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में हाउसफुल 4 का नाम भी शामिल है, जिसने 295 करोड़ रुपए कमाए थे।
  • मिशन मंगल ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म असल जीवन से प्रेरित थी।
  • इसके बाद 2.0 का हिंदी वर्जन भी अक्षय कुमार की टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 267 करोड़ रुपए कमाए थे।
  • इस लिस्ट में हाउसफुल 5 ने भी अपना स्थान बना लिया है। बीते 10 दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसमें 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
  • अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम ने लोगों के बीच अलग छाप छोड़ी है। इसके गाने और स्टोरी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म ने दुनिया भर में 215 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • देशभक्ति पर आधारित फिल्म एयरलिफ्ट ने पूरी दुनिया भर के बड़े पर्दे पर 210 करोड़ रुपए कमाए थे।
  • वहीं, फिल्म केसरी ने भी बड़े पर्दे पर 202 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो कि एक देशभक्त फिल्म थी। जिसका दूसरा पार्ट हाल ही में रिलीज हुआ, हालांकि यह केसरी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।
  • इसके अलावा फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा ने भी बड़े पर्दे पर दुनिया भर में 200 करोड़ रुपए कमाए थे।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews