ऑस्कर में भेजी जाएगी अक्षय कुमार की फिल्म, मेकर्स ने ‘मिशन रानीगंज’ को लेकर किया बड़ा फैसला

Mission Raniganj trailer

Mission Raniganj : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि फ़िल्म 6 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी नज़र आईं। सत्य घटना पर आधारित इस फ़िल्म के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है।

सत्य घटना पर आधारित

दरअसल, मूवी मेकर्स ने फ़िल्म को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ऑस्कर में भेजने का निर्णय लिया है। बता दें कि फ़िल्म ने देश के लाखों लोगों को प्रेरित किया है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में स्थित रानीगंज कोयला खदान की कहानी को दर्शाया है। इसमें अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाई है, जिन्होंने खदान में फंसे 65 मजदूरों का रेस्क्यू किया था।

बॉक्स ऑफिस नहीं मचा पाई धमाल

इस फ़िल्म को लेकर सभी को काफी उम्मीदें थी लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। हालांकि, जिन लोगों ने भी फ़िल्म को देखा उन्हें यह काफी पसंद आई है जो अक्षय कुमार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, आज नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर मेकर्स ने मूवी को ऑस्कर में भेजने का निर्णय लिया है।

ये लोग आएं नजर

बता दें कि फ़िल्म में अक्षय के अलावा परिणीति चोपड़ा, रवि किशन, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा जैसे स्टार्स नज़र आये। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ़िल्म रिलीज होने के 7 दिन बाद महज़ 1.3 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews