प्रेगनेंसी की खबरों के बीच Ranbir Kapoor के साथ इवेंट में पहुंची Alia Bhatt, वायरल हुई तस्वीरें

Alia Bhatt

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में माता-पिता बने हैं। अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के चलते वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। नन्ही परी की कोई तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है लेकिन फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इन सभी के बीच आलिया भट्ट की सेकंड प्रेगनेंसी की खबरों ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दी है। हाल ही में रणबीर और आलिया को एक कैलेंडर लॉन्च इवेंट में देखा गया। इस इवेंट के दौरान दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज भी दिए। दोनों बहुत खुश नजर आ रहे थे और यह चीज तस्वीरें और वीडियो में देखी जा सकती है।

तस्वीरें देख Alia Bhatt का रिएक्शन

कैलेंडर लॉन्च इवेंट में पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जैसे ही एंट्री ली फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया। इसी बीच आलिया और रणबीर की नजर दीवारों पर लगी तस्वीरों पर गई जहां ऋषि कपूर और नीतू कपूर के फोटो भी दिखाई दे रहे थे। ये देखने के बाद कपल के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।

इस लुक में नजर आए Ranbir Kapoor

इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ग्रे कलर की जैकेट और ब्लैक जींस में काफी डैशिंग दिखाई दे रहे थे। वहीं आलिया भट्ट ने रेड कलर का कोट, लूज पैंट और ब्रालेट पहन रखी थी। सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। कपल एक-दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा था।

उड़ी प्रेगनेंसी की खबरें

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनके हाथों में दो फूल दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने 2.O लिखा हुआ है। इसे देखने के बाद फैंस ने आलिया भट्ट के दोबारा प्रेग्नेंट होने के कयास लगाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर क्यों और किस लिए शेयर की है ये कह पाना मुश्किल है। क्योंकि एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हैं और दूसरी प्रेगनेंसी का कोई अनाउंसमेंट भी नहीं हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews