Diwali पर आलिया-रणबीर का रोमांटिक पोज़, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई फोटो

Diwali पर आलिया-रणबीर का रोमांटिक पोज़, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई फोटो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में रणबीर के बर्थडे पर दोनों जोधपुर में एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए थे। जहां माना जा रहा था कि दोनों जोधपुर में अपनी शादी की लोकेशन की तलाश में गए थे। जिसके बाद से ही रणबीर- आलिया की शादी की खबरें चर्चा में हैं। वहीं अब आलिया ने पहली बार दिवाली (Diwali) के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रणबीर के साथ रोमांटिक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में रणबीर आलिया को अपनी बाहों में समेटे नज़र आ रहे हैं। जिसे देख फैंस बेहद खुश हैं और जल्द ही उनकी शादी होते देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- Diwali पर Priyanka Chopra का एथनिक लुक, निक जोनस भी फिदा हुए

दरअसल, 4 नवंबर यानि दिवाली के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई में मां काली का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। दोनों ने एक दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाई। आलिया ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और ये बता दिया है कि रणबीर उनकी जिंदगी में कितने खास हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है और थोड़ा प्यार, हैप्पी दिवाली। इस पोस्ट के बाद से ही ये फोटो सेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews