रावण पर बेस्ड होगी रामायण पर आधारित फिल्म, मां सीता की भूमिका निभाएंगी एक्ट्रेस आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, वह रावण पर बेस्ड रामायण फिल्म में माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। जिसका खुलासा एक्टर विष्णु मंचू ने किया है। आइए विस्तार से पढ़ते हैं पूरी खबर...
Alia Bhatt

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बहुत ही कम समय में उस मुकाम को हासिल किया है, जिसके लिए कई सारे कलाकार लंबे समय तक संघर्ष करते रहते हैं। बहुत ही कम टाइम पीरियड में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी मासूमियत और क्यूटनेस फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। हालांकि इस दौरान उन्होंने उतार-चढ़ाव भी देखे। वह आए दिन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर वह मूवी कास्टिंग को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म रामायण में ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की एंट्री हो चुकी है, जिसमें वह माता सीता की भूमिका निभाएंगी।

मां सीता का रोल करेंगी प्ले

फिल्म के कास्टिंग के दौरान हर तरफ यह चर्चा हो रही थी कि आलिया भट्ट मां सीता का रोल प्ले करेंगी। फैंस ने यह डिमांड तक कर दिया था कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस ही माता सीता के रूप में नजर आएं। हालांकि, उस दौरान किसी और अभिनेत्री के नाम पर चर्चाएं तेज थीं, लेकिन अब मामला पूरा पलट चुका है। खबरों के अनुसार, वह माता सीता की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, जिसका खुलासा हाल ही में कन्नाप्पा स्टार विष्णु मंचू ने किया है, लेकिन इसके लिए आपको कनफ्यूज होने की जरूरत नहीं है।

विष्णु मंचू ने किया खुलासा

दरअसल, यह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण नहीं, बल्कि मोहन बाबू की रामायण पर आधारित फिल्म है, जिसे साल 2009 में बनाया जाना था लेकिन किसी कारणवश यह पोस्टपोन हो गई थी। वहीं अब मोहन बाबू के बेटे और एक्टर विष्णु मंचू ने मीडिया इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया है कि वह रामायण फिल्म को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं, जिसमें ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट माता सीता के रूप में नजर आएंगी।

“कहानी है तैयार”

विष्णु मंचू ने फिल्म को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि इसकी कहानी और डायलॉग तैयार हैं। उन्होंने बताया कि साल 2009 में सूर्या को राम का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया था। मेरे पिता रावण का किरदार निभाने वाले थे और इसका निर्देशन राघवेंद्र राव करने वाले थे। सब कुछ तैयार था, लेकिन बजट नहीं बन पाया। हालांकि इस बार भी सूर्या ही राम होंगे और आलिया भट्ट सीता होंगी। इस फिल्म में मैं हनुमान का किरदार निभाना चाहता था, लेकिन राघवेंद्र सर मुझे इंद्रजीत का रोल देना चाहते थे।

फिल्म होगी एकदम अलग

आपको बता दें कि मोहन बाबू रामायण पर आधारित फिल्म को राम नहीं, बल्कि रावण पर बेस्ड बना रहे थे। इस फिल्म में वह सबसे अलग यानी रावण की जिंदगी को दिखाना चाहते थे। फिलहाल रामायण पर आधारित फिल्म बनेगी या नहीं, यह अभी कंफर्म नहीं हुआ है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात स्पष्ट कही है कि उनके पास स्क्रिप्ट और डायलॉग तो हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि वह इसे कभी बना पाएंगे या नहीं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews