लग्जरी अपार्टमेंट और गाड़ियों की मालकिन हैं Alia Bhatt, एक फिल्म का लेती हैं करोड़ों रुपए, बिजनेस से करती हैं जबरदस्त कमाई

आलिया भट्ट बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। चलिए आज हम आपको उनकी लाइफ स्टाइल से रूबरू करवाते हैं। यह बताते हैं कि वह कितना काम आती है और उनकी प्रॉपर्टी कितनी है।
Alia Bhatt

बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का आज जन्मदिन है। 15 मार्च को एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जिसकी शुरुआत पहले ही प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के तौर पर हो चुकी है। आलिया अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं और शानदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है।

दर्शकों की फेवरेट आलिया केवल एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बिजनेस वूमेन भी हैं। अदाकारी से अपना लोहा मनवाने के अलावा उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में भी जबरदस्त सफलता हासिल की है। वह लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीती है। चलिए आज हम आपको उनके आलीशान जिंदगी से रूबरू करवाते हैं।

आलिया भट्ट की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

आलिया बॉलीवुड की सबसे फेवरेट एक्ट्रेस में से एक है। बहुत कम उम्र में अपनी एक्टिंग की बताना नहीं फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया। सबसे पहले उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक जिद्दी और अमीर लड़की का किरदार निभाया था। जिसे देखकर लोगों को लगा था कि वह ज्यादा समय नहीं टिक पाएंगी। हालांकि लोगों की बात गलत साबित हुई और एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर किरदार निभा कर जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई। वह जूही चावला ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा के बाद इंडस्ट्री की चौथी सबसे अमीर अभिनेत्री है।

कितनी है नेटवर्थ (Alia Bhatt)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया की कुल नेटवर्क 550 करोड रुपए है। कपूर एक्ट्रेस में वह बॉलीवुड की सबसे अमीर अदाकारा हैं। वह आलीशान जिंदगी जीती हैं। उनके पास लग्जरी अपार्टमेंट से लेकर गाड़ियां और की प्रॉपर्टी है।

बिजनेस वूमेन हैं आलिया

आलिया भट्ट एक्ट्रेस होने के अलावा बिजनेस वूमेन भी हैं। 2020 में उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस ईटरनल सनशाइन प्रोडक्शन शुरू किया था। इस प्रोडक्शन हाउस के बेनिफिट डार्लिंग और जिगर जैसी फिल्में बनाई गई जो लोगों को पसंद आई। इसके अलावा वह बच्चों के क्लॉथिंग ब्रांड एड ए मम्मा की फाउंडर है। बच्चों के लिए इको फ्रेंडली फैशन के कपड़े बनाता और प्रमोट करता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फैशन स्टार्टअप स्टाइल क्रैकर, ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म नायका, क्लोदिंग ब्रांड सुपर बॉटम्स, d2c कंपनी में भी इन्वेस्टमेंट कर रखा है जिससे उन्हें करोड़ों रुपए मिलते हैं।

इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस

आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है। अपनी एक फिल्म के लिए वह 15 से 20 करोड रुपए लेते हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म र में उन्होंने केवल 20 मिनट का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्होंने 9 करोड़ फीस ली थी। अगर वह कोई एडवर्टाइजमेंट करती हैं तो उसके लिए 9 करोड़ तक फीस लेती हैं। इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए उनका चार्ज डेढ़ से 2 करोड रुपए है।

लग्जरी अपार्टमेंट और गाड़ियां

आलिया भट्ट आलीशान अपार्टमेंट और गाड़ियों की मालकिन हैं। उनके पास मुंबई में लग्जरी अपार्टमेंट है और लंदन में वह 25 करोड़ तो बंगले की मालिक हैं। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में ऑडी Q7, ऑडी Q5, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी लक्जरी गाड़ियां शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews