Alia Bhatt के मैटरनिटी एड शूट ने खींचा फैंस का ध्यान, क्यूटनेस के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आई बेबी बंप

alia bhatt

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी हुड को काफी एन्जॉय कर रही है। आए दिन एक्ट्रेस को स्पॉट किया जा रहा है। वहीं कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। वहीं अभी हाल ही में आलिया भट्ट का एक नया फोटोशूट भी सामने आया है जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही है।

Must Read : Winter Season : मध्यप्रदेश में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 20 दिनों तक रहेगा इतना कम तापमान

जैसा कि आप सभी को पता है इन दिनों अपने प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही है। ऐसे में लगातार वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ देखी जा रही है। दोनों के कई फोटो और वीडियो पेपराजी द्वारा लिए जाते है। इतना ही नहीं आलिया भट्ट भी आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने नए क्लोथिंग ब्रांड के लिए फोटोशूट करवाती रहती है। आलिया ने नया क्लोथिंग ब्रांड खोला है। जो मेटरनिटी के लिए है। अभी हाल ही में आलिया ने एक और नया शूट करवाया है। जो फैंस को काफी भा रहा है। आप देख सकते है इन फोटो में आलिया भट्ट गुलाबी रंग के को-ऑर्ड सेट पहनी हुई नजर आ रही है।

इन तस्वीरों में आलिया की बिल्ली भी नजर आ रही है। वह बिल्ली के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है। आलिया की इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है बस ईडी के लिए ईडी के साथ ईडी पहने हुए काम पर एक और दिन। जैसा कि आप सभी जानते है आलिया और रणबीर इन दिनों कड़ी ज्यादा चर्चा में बने हुए है क्योंकि ये कपल जल्द ही माता पिता बनने वाला है। जल्द ही आलिया बेबी को जन्म देने वाली है। वहीं ये अपनी आने वाली फिल्म चर्चा में बनी हुई है। आलिया की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews