शानदार क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए तैयार आलिया भट्ट, डेकोरेशन के बीच जमकर दिए पोज

शानदार क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए तैयार आलिया भट्ट, डेकोरेशन के बीच जमकर दिए पोज

Alia Bhatt Christmas Celebration : स्टार किड आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान को मोहताज नहीं है। अपने अभिनय के दम पर आज वह करोड़ों युवा दिलों के धड़कन बनकर बैठी हैं। साल 2015 में उन्होंने फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे, जिन्होंने इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था। बता दें कि इस फिल्म के हिट होने के बाद तीनों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज तीनों सक्सेसफुल स्टार्स् की लिस्ट में शुमार हैं। वहीं, अभिनेत्री ने रणबीर कपूर से शादी रचाई थी और अब यह कपल पैरेंट्स भी बन चुके हैं। इसके साथ ही, ऐक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच आलिया का एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं।

कैप्शन में लिखा ये…

बता दें कि क्रिसमस का त्योहार आते ही सारे सेलिब्रिटीज इसे बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। आए दिन कोई-ना-कोई क्रिसमस से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में आलिया भट्ट भी फेस्टिवल का लुफ्त उठाती नजर आ रही है। दरअसल, उन्होंने अपने पेट कैट एडवर्ड के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है, जिसमें वह अपने एडवर्ड के साथ शानदार पोज दे रही हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “म्याऊं क्रिसमस”।

वहीं, दूसरी तस्वीरों में अभिनेत्री क्रिसमस ट्री के सामने अलग-अलग पोज में फोटोस क्लिक करवा रही हैं। इस दौरान उन्होंने स्टाइलिश लुक कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने हॉप्स और खुले बाल रखे थे, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लग रहा था।

वर्क फ्रंट

अभिनेत्री के करियर की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने बेहद ही कम समय में बहुत अच्छी सक्सेस पाई है। फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने कई ऐसे रोल दिए हैं जो कि आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। इसके अलावा, आलिया इन दिनों फिल्म “जिगर” की शूटिंग में बिजी चल रही है। यह मूवी अगले साल यानि 2024 में 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। जिसके लिए फैंस बड़ी बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं।

Alia Bhatt Video

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews