बेटी Raha Kapoor के जन्म के बाद अक्सर Alia-Ranbir में होता है झगड़ा, ये है वजह

Alia-ranbir

Raha Kapoor: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की गिनती बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में होती है। 2022 में शादी के बंधन में बंधने के बाद इस कपल के घर नवंबर 2022 में एक नन्हीं सी परी आई। कपूर परिवार ने अपनी इस नन्ही परी का नाम राहा कपूर रखा। अब तक कपल की बेटी का चेहरा फैंस के सामने नहीं आया है। हालांकि, कुछ झलकियां जरूर देखने को मिली हैं। इसी बीच कपल से जुड़ी एक इनसाइड स्टोरी सामने आई है। जिसमें ये खुलासा हुआ है कि बेटी के जन्म के बाद रणबीर और आलिया का अक्सर किस बात पर झगड़ा होता है।

जानकारी के मुताबिक बेटी राहा के जन्म के बाद से रणबीर और आलिया की जिंदगी पूरी तरीके से बदल गई है। दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से पति-पत्नी और माता-पिता कब बन गए यह पता ही नहीं चला और समय जल्दी गुजर गया। अब अपनी बेटी पर हर तरह का प्यार लुटाने वाला यह कपल इस बात पर झगड़ा करता है कि उनकी बेटी अपनी मां पर गई है या फिर पापा की तरह दिखती है। हालांकि, इनसाइडर सोर्स से सामने आई ये जानकारी कितनी सही है ये कह पाना तो मुश्किल है लेकिन अगर कपल इस बात पर झगड़ा करता भी है तो ये कोई बुरी बात नहीं है।

Raha Kapoor की झलक

कुछ दिनों पहले आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर घर से बाहर निकले थे। दोनों अपनी नन्हीं शहजादी को वॉक कराने के लिए निकले थे और यह पहला मौका था जब पैपराजी ने इस फैमिली को साथ देखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल की बेटी उन दोनों की तरह ही लगती है लेकिन अभी कुछ भी कह पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि वो धीरे-धीरे बड़ी हो रही है और उसके फीचर्स में लगातार बदलाव हो रहा है। वहीं फैंस को बेसब्री से राहा की झलक पाने का इंतजार है और उन्हें उम्मीद है कि इस साल उनकी ये इच्छा जरूर पूरी होगी।

Raha kapoor

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews