Alia Ranbir Wedding : जबरदस्त Security Planning के तहत संपन्न होगी शादी, जानें क्या होगा खास

Alia Ranbir Wedding : जबरदस्त Security Planning के तहत संपन्न होगी शादी, जानें क्या होगा खास

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी Alia Ranbir Wedding को लेकर देश भर में मौजूद उनके फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिलता है। दोनों की ही शादी को लेकर हो रही तैयारियों के बारे में मीडिया कवरेज लगातार उनके फैंस तक खबरें पहुंचा रही है। बतादें कि अभी तक इस कपल ने अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही ये दोनों सात फेरों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस कपल की पाॅप्यूलरीटी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि लगभग एक महीने पहले से ही शादी में सिक्याॅरिटी को लेकर प्लानिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Entertainment: किसी फिल्म को टैक्स फ्री सरकार कब करती है, यहाँ जाने

आलिया और रणबीर की शादी Alia Ranbir Wedding में सुरक्षा के मद्देनजर महेश भट्ट के बेटे और आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने शादी में सुरक्षा को लेकर खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि इनकी शादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूसूफ भाई ने संभाली है। मुंबई की बेस्ट सिक्याॅरिटी फोर्स ‘9/11’ एजेंसी उन्ही की है। शादी में सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई कमी न आए इसलिए इस एजेंसी को हायर किया गया है।

यह भी पढ़ें- Entertainment: द कश्मीर फाइल्स मूवी को लेकर आमिर खान ने कह दी ये बड़ी बात

मुंबई की इस बेस्ट सुरक्षा एजेंसी से लगभग 200 बाउंसर्स को बुलाया गया है। इसके बाद राहुल ने आगे बताया कि 10 लड़के उनकी टीम के भी भेजे जाएंगे। राहुल ने यह भी बताया कि एक्टर्स और उनके परिवार की तरफ से सिक्योरिटी गार्ड्स को लेकर खास मांग की गई है, जिसमें यह भी कहा गया है कि गार्ड्स की पर्सनैलिटी अच्छी होना चाहिए। इंग्लिश स्पीकिंग, विनम्र स्वभाव और नाॅन स्मोकर होने चाहिए। इन सभी खुबियों के साथ उनकी तरफ से गार्ड्स की डिमांड रखी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews