देश के सबसे महंगे एक्टर बने Allu Arjun, डायरेक्टर Atlee की इस फिल्म के लिए वसूली तगड़ी फीस

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने डायरेक्टर एटली के साथ एक फिल्म साइन की है।जिसके बाद वह देश के सबसे महंगे सितारे बन गए हैं।
Allu Arjun

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पापुलैरिटी अब केवल साउथ सिनेमा तक नहीं रह गई है बल्कि वह पैन इंडिया लेवल सुपरस्टार बन चुके हैं। जब से उन्होंने फिल्म पुष्पा में काम किया है। उसके बाद उनकी पापुलैरिटी और कमाई दोनों ही बढ़ गई है। उनका ये स्टारडम तब और बढ़ गया जब पुष्पा की सफलता के बाद उन्होंने पुष्पा 2 में काम किया।

दोनों ही फिल्मों में पुष्पा के किरदार से अल्लू अर्जुन ने दर्शकों के दिल में खास जगह हासिल की है। अब वो एक और बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं और इसके पहले उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। जानकारी के मुताबिक अल्लू  जाने-माने डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर काम करने वाले हैं। A6 नाम की इस फिल्म को साइन कर वह देश के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं।

सबसे महंगे स्टार बने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पैरेलल यूनिवर्स की फिल्म है। जिसमें जबरदस्त राजनीति और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इसमें तगड़ा वीएफएक्स भी डाला जाएगा, जो इस फिल्म को मेगा प्रोजेक्ट बनाने वाला है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म को करने के लिए एक्टर ने 175 करोड़ की डील साइन की है। इतना ही नहीं फिल्म के मुनाफे का 15% हिस्सा भी उन्हें मिलेगा। ये देश में अब तक किसी सितारे की सबसे बड़ी डील है, जिसने अल्लू को सबसे महंगा एक्टर बना दिया है।

जल्द शुरू होगी शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सन पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का ऐलान जल्दी किया जाने वाला है। अगस्त 2025 में इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी। अल्लू अर्जुन अपनी शूटिंग डेट्स बुक कर चुके हैं। जल्द ही मेकर्स फिल्म की कास्ट और अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी रिलीज करेंगे।

एक्टर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म

जब से दर्शकों को इस फिल्म की जानकारी मिली है वह काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह ना सिर्फ अल्लू अर्जुन बल्कि एटली के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म होगी। एटली अपने दमदार एक्शन, हाइलाइटेड सीन और शानदार कहानी के लिए पहचाने जाते हैं। इस फिल्म में भी यह सारा मसाला डालने की पूरी कोशिश की जाएगी। अब इंडस्ट्री के यह दो चमकते हुए सितारे एक साथ मिलकर क्या धमाल मचाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews