
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह पहला मौका है जब एक्ट्रेस को स्पाई थ्रिलर में देखा जाने वाला है। वॉर 2 के पोस्ट क्रेडिट सीन के बाद अल्फा की पहली झलक दर्शकों को देखने को मिल चुकी है। इसमें बॉबी देओल दिखाई दे रहे थे।
आलिया भट्ट और बॉबी देओल जैसे सितारों को स्पाई ट्रेलर में काम करता हुआ देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। अब इस फिल्म में एक सुपरस्टार की एंट्री होने की खबर सामने आई है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सितारा बॉक्स ऑफिस पर 466 करोड़ कमाने वाली ब्लॉकबस्टर दे चुका है।
Alpha में हुई इस सितारे की एंट्री
अल्फा आदित्य चोपड़ा की एक फीमेल सेंट्रिक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। वह अब तक एक था टाइगर, पठान और वॉर जैसी शानदार फिल्में दे चुके हैं। अब अल्फा भी YRF यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
View this post on Instagram
पहले खबर सामने आ रही थी कि इस फिल्म में शाहरुख खान नजर आएंगे लेकिन अब ऋतिक रोशन गेस्ट कलाकार की भूमिका में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि ऋतिक के अलावा एक और सुपरस्टार की फिल्म में एंट्री हुई है। फिल्म को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक साथ डांस नंबर करती हुई भी नजर आएंगी। बॉबी देओल खलनायक की भूमिका निभाएंगे।
कब होगी रिलीज
अल्फा देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। इसकी रिलीज डेट की बात करें तो यह 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और ऋतिक इसके मुख्य कलाकार हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

