शादी की खबरों के बीच Abdu Rozik ने की सगाई, सामने आई होने वाली दुल्हन की झलक

तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक इस समय अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की खबर फैंस को दी थी और अब उन्होंने सगाई कर ली है।
Abdu Rozik

Abdu Rozik Engagement: बिग बॉस सीजन 16 में आने के बाद खूब पॉपुलैरिटी बटोरने वाले सिंगर अब्दुल रोजिक इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वैसे भी वह हमेशा अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं इस समय वो अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सिंगर ने बीते ही दिनों अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी और अब उसके बाद यह खबर सामने आ रही है कि उन्होंने इंगेजमेंट कर ली है।

Abdu Rozik ने की सगाई

अपनी शादी के अनाउंसमेंट करने के बाद अब्दु रोजिक ने इंगेजमेंट कर ली है। तजाकिस्तान के इस सिंगर ने बिग बॉस हाउस में यह बताया था कि हाइट कम होने की वजह से उन्हें कोई लड़की नहीं मिलती है। लेकिन जब वह अपनी शादी की खबर फैंस के साथ वीडियो के माध्यम से साझा कर रहे थे तब वह काफी खुश दिखाई दे रहे थे। पहले लोगों को लग रहा था कि यह कोई मजाक है लेकिन अब उन्होंने सगाई की तस्वीरें शेयर की है।

सामने आई तस्वीरें

सोशल मीडिया के जरिए अब्दु ने अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें होने वाली दुल्हन की झलक दिखाई दे रही है। पहले सोशल मीडिया के जरिए शादी की खबर और अब इंगेजमेंट की तस्वीर देखकर फैंस काफी हैरान है। जानकारी के मुताबिक सिंगर अमीरा नामक लड़की के साथ शादी करने जा रहे हैं और दोनों की 24 अप्रैल को सगाई हो चुकी है।

जो तस्वीर सामने आई हैं, उसमें से एक तस्वीर में सिंगर अपनी होने वाली दुल्हन को सगाई की रिंग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जो डायमंड की है और हार्ट शेप में बनी हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें रिंग पहनाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में अब्दु के चेहरे पर पार्टनर मिलने की खुशी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। वहीं सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

कब करेंगे शादी

8 मई को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अब्दु ने फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी दी थी। वीडियो में वो यह कहते दिखाई दिए थे कि “कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने जीवन में इतनी बड़ी खुशी हासिल करूंगा। मुझे वह लड़की मिल गई है जो मुझे बहुत प्यार करती है और मेरी काफी इज्जत करती है। 7 जुलाई की तारीख सेव कर लीजिए। मैं कितना खुश हूं यह शब्दों में बता पाना मुश्किल है।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews