बच्चन फैमिली में चल रहे मनमुटाव की खबरों के बीच साथ नजर आया परिवार, वायरल हुई तस्वीरें

Bachchan family

Bachchan Family: बच्चन परिवार बॉलीवुड की सब से चर्चित फैमिली में से एक है। इस परिवार से जुड़ी कोई ना कोई खबर अक्सर सामने आती है। लंबे समय से यह खबरें सामने आ रही है कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हर फंक्शन में ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है। अब जो ताजा खबरें सामने आ रही है उसमें यह दावा किया गया है कि ऐश्वर्या ने अपनी बेटी हरा दिया के साथ अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा छोड़ दिया है और वह अपने मायके में रह रही हैं। लेकिन इसी बीच कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

साथ नजर आई फैमिली

बच्चन फैमिली से अलग होने के खबरों के बीच ऐश्वर्या राय को एक बार फिर से सभी के साथ देखा गया। दरअसल, बीते दिन ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अगस्त्य नंदा धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। ये सभी यहां पर रखे गए एनुअल फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। फंक्शन में पहुंची ऐश्वर्या को अपने पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन से बातें करते हुए देखा गया और उन्होंने अगस्त्य नंदा को लाड़ भी किया। सभी का यह अंदाज देखकर यह साफ हो चुका है कि कपल के बीच सब कुछ ठीक है।

Bachchan family

मायके में शिफ्ट हुई ऐश्वर्या

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या बच्चन ने जलसा छोड़ दिया है और वह बेटी आराध्या के साथ अपनी मां वृंदा राय के पास रह रही हैं। हालांकि, जलसा छोड़ने के बाद उन्हें अपने पति अभिषेक बच्चन को बराबर समय देते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने सिर्फ जलसा छोड़ा है अभिषेक और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं हुआ है। ये भी कहा जा रहा है कि यह कपल तलाक नहीं लेने वाला है बल्कि अभी भी साथ है।

जया से हुआ मनमुटाव

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय की अपनी सास जया बच्चन के साथ बातचीत नहीं हो रही है। यही कारण है कि उन्होंने जलसा छोड़ने का फैसला लिया है। वहीं दूसरी और अमिताभ बच्चन की बेटी यानी श्वेता नंदा परमानेंट तरीके से जलसा में शिफ्ट हो गई है और यह भी एक कारण बताया जा रहा है। हालांकि, ऐश्वर्या वाकई में अपनी मां के पास शिफ्ट हो गई है। उनकी जया से लड़ाई हुई है या नहीं और श्वेता के आने से यह अनबन हुई है यह सारे मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावे हैं। जब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

द आर्चीज की स्क्रीनिंग में आई थी नजर

सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा ने फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया है। जब इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी तब ऐश्वर्या राय बच्चन को भी यहां पर देखा गया था। उन्होंने अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ मीडिया के सामने पोज भी दिए थे। आराध्या को भी अपनी मां के साथ ज्यादा देखा जाता है। जिस तरह की खबरें आ रही है उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चन परिवार में कुछ ठीक नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews