लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच दुबई जाएंगे Salman Khan, पूरा करेंगे अपना वर्क कमिटमेंट, 7 दिसंबर को है खास शो

जब से महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, उसके बाद से सलमान खान की सिक्योरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक्टर को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही है। इस बीच उन्हें अपने वर्क कमिटमेंट पूरा करते हुए देखा जा रहा है।
Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही है और कुछ दिनों पहले उनसे रंगदारी की मांग भी की गई थी। महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर की सिक्योरिटी भी काफी टाइट कर दी गई है। दरअसल बाबा सिद्दीकी और सलमान एक दूसरे के काफी करीबी थे और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसे भी सिद्दीकी की हत्या की वजह बताया था।

लगातार मिल रही है धमकियों के बीच सलमान खान अपने रियलिटी शो बिग बॉस 18 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वह फिलहाल कई तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं और बाबा सिद्दीकी के जाने के बाद काफी परेशान भी है लेकिन अपने वर्क कमिटमेंट पूरे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब खबर आ रही है कि वह अपने इंटरनेशनल शो दबंग रीलोडेड के लिए दुबई जाने वाले हैं। इसके लिए एक्टर ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है और यह शो 7 दिसंबर को दुबई में होने वाला है।

दुबई में सलमान खान का शो (Salman Khan)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दबंग रीलोडेड नाम के इस शो को जॉर्डी पटेल आयोजित कर रहे हैं। यहां पर सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मनीष पॉल, जैकलिन फर्नांडीस, सुनील ग्रोवर और आस्था गिल जैसे कलाकार नजर आएंगे। लगातार मिल रही धमकियों के बीच दुबई जाने का सलमान का यह फैसला फैंस को चिंता में जरूर डाल रहा है, लेकिन सुपरस्टार पूरी तैयारी के साथ यहां पर जाने वाले हैं।

रंगदारी की मांग और माफी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिल रही धमकियों के बीच हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम पर एक मैसेज भेजा गया था। जिसमें 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई थी। मैसेज में कहा गया था कि अगर लॉरेंस बिश्नोई के साथ चल रहा विवाद सुलझाना चाहते हैं, तो रंगदारी की मांग को पूरा करें। हालांकि, बाद में मैसेज भेजने वाले ने माफी मांगी थी और बताया था कि यह उससे गलती से हो गया था।

बढ़ी सलमान की सुरक्षा

लगातार बढ़ रही धमकियों की वजह से सलमान खान को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस वालों की संख्या भी बढ़ गई है और यहां पर 51 गार्डन एक्टर की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा हमेशा रहते हैं। इसके अलावा और भी गार्ड उनके साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्टर के लिए दुबई से बुलेट प्रूफ पेट्रोल निसान SUV मंगाई गई थी। एक्टर को हर तरह की सुरक्षा दी जा रही है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

सलमान खान हमेशा ही दिवाली और ईद के मौके पर अपने फैंस को फिल्म के रूप में तोहफा देते आए हैं। इस बार 1 नवंबर को फैंस उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देख सकेंगे। चुलबुल पांडे का अंदाज देखने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी जैसे कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में यह खबर भी आई थी कि फिलहाल चल रही संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए अजय और रोहित ने सलमान को शूटिंग के लिए परेशान न करने का फैसला लिया है। हालांकि, अब यह बात कितनी सच है यह फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगी। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान को फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना के साथ देखा जाने वाला है। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म को एआर मुरूगादास डायरेक्टर कर रहे हैं। इस फिल्म को 2025 में ईद के मौके पर रिलीज किया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews