महानायक अमिताभ बच्चन कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, एंजियोप्लास्टी हुई, शुभ चिंतकों का जताया आभार

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan in Hospital : सदी के महानायक, बिग बी अमिताभ बच्चन को आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की, अमिताभ की हालत में सुधार है, उन्होने सोशल मीडिया X पर कुछ दे पहले in gratitude ever… लिखा है तो माना जा रहा है कि उन्होंने अपने शुभ चिंतकों का आभार जताया है ।

आज सुबह कराया गया भर्ती 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 81 साल के अमिताभ बच्चन को आज सुबह करीब 6 बजे भारी सुरक्षा के बीच मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की, रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ की एंजियोप्लास्टी हुई है उनकी हालत पहले से बेहतर है ।

बिग बी ने शुभ चिंतकों का जताया आभार  

आज दोपहर में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा- in gratitude ever … माना जा रहा है कि अमिताभ ने ये लिखकर अपने शुभ चिंतकों का आभार जताया है, हालाँकि अभी अमिताभ की तबियत के विषय में न तो अस्पताल से और ना ही बच्चन परिवार की तरफ स एकोई भी अधिकृत जानकारी सामने आई है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews