
लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | कौन बनेगा करोड़पति (KBC 14) भारत का नंबर-वन रियालिटी शो है। यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभागी अपने टैलेंट के दम पर लाखों रुपए अपने नाम करते हैं। जिसमें एक-से-बढ़कर-एक प्रतिभागी हिस्सा लेना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। बता दें कि यह एक ऐसा मंच है जो लोगों को गरीबी से ऊभरने का मौका देता है। इस मंच से आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। जिन्हें उनके दर्शकों द्वारा खूब सहारा जाता है।
यह भी पढ़ें – MP News: हितग्राहियों को बड़ा तोहफा, 1 करोड़ 7 लाख की स्वीकृति, जल्द खाते में आएंगे 1-1 लाख, मिलेगा लाभ
आपने देखा होगा कि अमूमन कोई भी जब बिग-बी की तारीफ करता है या करती है तो उनकी बात को घूमा देते हैं और उन्हें अपनी प्रशंसा नहीं सुनना पसंद नहीं है लेकिन एक एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने इस राज के बारे में बताया, तो आइए जानते हैं उनके इस राज के बारे में…
यह भी पढ़ें – भोपाल : दुष्कर्म कर फरार हुआ बर्खास्त सिपाही, पुलिस कर रही तलाश
दरअसल, एक एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट पूजा त्रिपाठी से पूछा कि अगर कोई आपकी तारिफ दिनभर करता है और अगर हर वक्त उनकी तारीफ ही करता रहे तो आपको कैसा लगेगा? इसके जबाव में पूजा ने कहा कि, ‘बहुत अच्छा’। जिसके बाद बिग-बी ने एक सांस में पूजा की तारीफ करना शुरू कर दिया। उन्होंने पूजा के बालों से लेकर उनके कपड़ों, लिपस्टिक, गाल और यहां तक उनकी सैंडल तक की तारीफ कर डाली। जिसके बाद पूजा अपनी तारीफ सुनकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। केवल इतना ही नहीं, अमिताभ ने (KBC 14) पूजा के साथ लायन वॉक भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
https://youtu.be/rn6zfHGUKDc
वहीं, इस बार करोड़पति का 14वां सीजन है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं। इसके अलावा इस मंच से आपको घर बैठे भी लाखों रुपए जीतने का मौका मिलता है। जिसके लिए आपको सोनी लिव एप्प रियल टाइम में अमिताभ बच्चन के पूछे गए प्रश्नों का निर्धारित समय के दौरान उत्तर देना पड़ता है। सबसे फास्ट उत्तर देने वाले प्रतिभागी को सीजन के आखिरी में सेट पर बुलाया जाता है। साथ ही उन्हें जीती हुई रकम भेंट की जाती है।
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश का 67वां स्थापना दिवस आज, प्रभारी मंत्री ने नीमच जिले में आयोजित प्रभात फेरी को दिखाई हरी झंडी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

