अमिताभ बच्चन ने बेटी को दिया नायाब तोहफा, करोड़ों रुपए है जुहू के इस बंगले की कीमत

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्हें अपनी पर्सनल तथा प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अक्सर बात करते हुए देखा जाता है। फैंस भी 81 साल के अमिताभ बच्चन से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इतनी उम्र हो जाने के बावजूद भी महानायक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्हें फिलहाल क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट करते हुए देखा जा रहा है। इस शो के अलावा ऐसी कई फिल्म हैं जिनमें बिग बी नजर आने वाले हैं। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि उन्होंने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को करोड़ों रुपए का एक बंगला गिफ्ट किया है।

गिफ्ट किया 50 करोड़ का बंगला

अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में एक नहीं बल्कि कई बंगले हैं। अब यह खबर सामने आ रही है कि उन्होंने अपना बंगला प्रतीक्षा बेटी श्वेता नंदा को गिफ्ट कर दिया है। इस बंगले का बाजार में मूल्य 50.63 करोड रुपए से ज्यादा है। इसके लिए करोड़ों रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी किया गया है। यह बंगला हजारों वर्ग फीट की दो जमीनों पर बना हुआ है और इसका मालिकाना हक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पास है। सभी लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन अपनी बेटी के काफी करीब है और श्वेता भी इस बात का जिक्र कर चुकी है कि उनके पापा हर बात उनके साथ शेयर करते हैं और अमिताभ भी अपनी बेटी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

अमिताभ का वर्क फ्रंट

महानायक के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में उन्हें कई फिल्मों में देखा जाने वाला है, जिसमें कल्कि और सेक्शन 84 शामिल है। एक्टर की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले उन्हें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ ‘गणपत’ में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, अमिताभ ने अपने किरदार से सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया था। अब उनके आने वाले प्रोजेक्ट में शानदार अवतार देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews