‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के साथ फिर हाजिर हो रहे हैं अमिताभ बच्चन, इस दिन से शुरू होगा शो

KBC 15

KBC 15: अमिताभ बच्चन का चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बी नए सीजन की घोषणा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस शो को लेकर एक्टर काफी एनर्जी और जोश से भरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

जल्द शुरू होगा KBC 15

इस साल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 की शुरुआत 14 अगस्त की रात 9 बजे सोनी टीवी पर होने वाली है। इसका प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया एक बार फिर शानदार तरीके से बदले हुए रूप में आपसे मिलने आ रहा है कौन बनेगा करोड़पति। 14 अगस्त सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देखिए केबीसी 15 अपने टेलीविजन पर।

शूटिंग की तस्वीर

कुछ हफ्ते पहले अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’की शूटिंग शुरू की थी। इसके लिए उन्होंने सेट से तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा था बार-बार केबीसी की रिहर्सल और यह भी बताया था कि शो पर काम शुरू हो चुका है।

अप्रैल में हुए थे रजिस्ट्रेशन

बता दें कि अमिताभ बच्चन फर्स्ट सीजन से ‘बनेगा करोड़पति को होस्ट’ करते हुए नजर आ रहे हैं। सीजन 3 को शाहरुख खान ने संभाला था लेकिन फिर से बिग बी की वापसी हो गई थी। इस साल शो का रजिस्ट्रेशन अप्रैल में शुरू हुआ था और अब जल्द ये दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews