Amitabh Bachchan नहीं है बिग बी का असली नाम, इन चीजों के हैं शौकीन, जानें महानायक से जुड़ी अनसुनी बातें

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी, सदी के महानायक, शहंशाह, एंग्री यंग मैन ऐसे ही ना जाने कितने नाम से पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो सितारे हैं, जिन्हें न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी बहुत पसंद किया जाता है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने जिस तरह से हर किरदार को पर्दे पर पेश किया है, वह काबिले तारीफ है और वह लाखों युवाओं के आइडल है। 80 की उम्र हो जाने के बावजूद भी वह फिल्मी दुनिया में एक्टिव है और जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं धमाल मचा देते हैं।

सदी का महानायक बनने का अमिताभ बच्चन का यह सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने कई तरह के उतार चढ़ाव भी देखे लेकिन हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ते रहे और 70 के दशक की लोकप्रिय फिल्मों में काम करने के साथ 5 दशकों में 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में उन्होंने कई पुरस्कार अपने नाम किए और उन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। आज महानायक का 81वां जन्मदिन है और चलिए आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनजानी बातों के बारे मे बताते हैं।

दोनों हाथों से लिखते हैं अमिताभ

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन अमिताभ बच्चन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। शानदार अभिनय के अलावा वह बेहतरीन होस्ट भी कहे जाते हैं। इसी के साथ वह अपने दोनों हाथों से लिखना जानते हैं। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो लिखने के लिए अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें हाथ से लिखी गई चीजों का काफी शौक है और वो अक्सर कुछ ना कुछ लिखते रहते हैं।

ये है असली नाम

अमिताभ बच्चन को हम बिग बी, शहंशाह जैसे नाम से पहचानते हैं लेकिन उनका असली नाम कुछ और ही है। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनके पिता महान कवि हरिवंश राय बच्चन ने उनका नाम इंकलाब रखना चाहा था क्योंकि वह यह मानते थे कि उनका पुत्र उनके दादा का पुनर्जन्म है। हालांकि, बाद में बिग बी का नाम बदलकर अमिताभ कर दिया। वहीं बिग बी का सरनेम उनके पिता के काव्य के उपनाम पर रखा गया है, क्योंकि हरिवंश राय ने जाति व्यवस्था का विरोध किया था।

नहीं खरीदा था जलसा

अमिताभ बच्चन का बंगला  ‘जलसा’ मुंबई आने वालों के लिए किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। उनके इस बंगले के बाहर रोजाना लोगों की भीड़ अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए लगी रहती है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन बिग भी ने इस बंगले को नहीं खरीदा था बल्कि 1982 में फिल्म ‘सत्ते पर सत्ता’ की सफलता के बाद निर्माता एनसी सिप्पी ने उन्हें यह घर उपहार में दिया था। इस बंगले में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है।

हाईएस्ट पेड एक्टर

बदलते हुए दौर के साथ इंडस्ट्री को कई सारे अभिनेता मिल चुके हैं और वह फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपए की फीस भी लेते हैं। लेकिन 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन की गिनती सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर में होती थी। इतने सालों बाद भी चीज ज्यादा नहीं बदली है आज भी बड़े-बड़े डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन बिग बी को अपनी पहली नौकरी से 500 रुपए का वेतन मिला था। जो उन्होंने एक शिपिंग फर्म में की थी

महानायक से जुड़ी बातें

अपनी एक्टिंग की शुरुआती दौर में अमिताभ बच्चन को कई तरह की चीजों का सामना करना पड़ा।। एक्टिंग करियर से पहले भी उन्होंने बहुत सी चीज देखी जब वह कोलकाता में रहा करते थे तो लगभग आठ लोगों के साथ कमरा शेयर करतें थे। सिद्धिविनायक गणेश में उनकी गहरी आस्था है और कई बार वह अपने जुहू स्थित घर से मंदिर तक नंगे पैर जाया करते थे। पेन और घड़ियां उनकी पसंदीदा चीजों में से एक है और उनके पास इसका कलेक्शन भी है। उनका कार कलेक्शन भी कमाल का है, जिसमें बीएमडब्ल्यू से लेकर मर्सिडीज़ और लेक्सस शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews