T20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ ने किया ऐसा पोस्ट, यूजर्स बोले- प्लीज आप अपना टीवी बंद रखिए

अमिताभ बच्चन को अक्सर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हुए देखा जाता है। अब इंडिया की जीत के बाद उनकी एक्स पर की गई पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है।
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कभी उन्हें ब्लॉग तो कभी कोई ट्वीट करते हुए देखा जाता है। हालांकि, कई बार उनकी बातें लोगों को पसंद नहीं आती है। इसकी वजह से महानायक को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है।

अब T20 विश्व कप में भारत की जीत पर एक्टर ने एक ऐसी बात लिख दी है, जिससे लोगों ने सिर पकड़ लिया है। कुछ लोगों ने तो उनसे कभी भी क्रिकेट ना देखने की विनती भी कर ली है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार बिग बी की इस पोस्ट में क्या है, जो लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

भारत की शानदार जीत

बीते दिनों अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। यहां भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से ये साबित कर दिया कि इंडियन टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है।

भारत की जीत के बाद हर कोई खुशियां मनाता दिखाई दिया। फैंस इस जीत को दिवाली की तरह सेलिब्रेट कर रहे थे। बड़ी-बड़ी हस्तियों ने टीम इंडिया को इस जीत की बधाई दी और तारीफों के पुल बांधे। अमिताभ ने भी कुछ ऐसा ही किया लेकिन उनका अंदाज जरा जुदा था, जो चर्चा का विषय बन गया।

अमिताभ का पोस्ट

भारत की जीत के बाद जहां हर कोई जश्न में डूबा था। उसी बीच बिग बी ने एक्स पर लिखा “T 5679 कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे, हो गया। उनके इस ट्वीट से ये जाहिर हो रहा है कि अपनी टीम की जीत के लिए वो भी आम फैंस की तरह अलग अलग टोटके पर विश्वास करते हैं। हालांकि, अब उनकी ये बात उनपर ही भारी पड़ गई है।

लोगों ने अमिताभ को कहा पनौती

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के सामने आने के बाद हर कोई इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहा है। एक ने कहा इनको लगता है कि ये क्रिकेट के लिए पनौती हैं। एक ने कहा मैंने भी ऐसा ही किया आखिरी कुछ ओवर तक मैच नहीं देखा ताकि इंडिया जीत जाए। एक ने बिग बी से पूछा आप पनौती हैं क्या। एक ने कहा मतलब 2023 का विश्व कप आपकी वजह से हार गए हम। एक यूजर तो यह कहता दिखाई दिया कि कभी वोट मत दीजिएगा देश बच जाएगा। एक ने उनसे कभी क्रिकेट ना देखने की विनती की। एक ने कहा आप 10 साल तक टीवी ऑफ रखो हम हर ट्रॉफी जीत लेंगे। इस तरह से कई सारे कमेंट एक्टर की पोस्ट पर दिखाई दे रहे हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 में देखा जाने वाला है। नाग अश्विन की इस फिल्म में एक्टर को अश्वत्थामा के किरदार में देखा जाएगा। इसके अलावा वो ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में गुरु की भूमिका में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews