आधी रात को Amitabh Bachchan ने शेयर की अजीब पोस्ट, बातें सुन फैंस हुए हैरान

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब उनकी कुछ पोस्ट्स लोगों को हैरान कर रही हैं, चलिए जानते हैं।
Amitabh Bachchan

महानायक अमिताभ (Amitabh Bachchan) बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री की शान के तौर पर पहचाना जाता है। 11 अक्टूबर यानी बीते दिन ही महानायक ने अपना 83वां जन्मदिन मनाया है। वह इतनी उम्र की हो चुके हैं लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। टेलीविजन हो बड़ा पर्दा हो या फिर सोशल मीडिया हर जगह वह किसी ने किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं।

अमिताभ अक्सर अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम से कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। बीते दिन उन्होंने कुछ ऐसी पोस्ट की जिसकी हर जगह काफी चर्चा हो रही है। उनकी पोस्ट ने फैंस को कंफ्यूज करने का काम भी किया क्योंकि लोगों को ऐसा लग रहा है कि वह अपने मन की कोई बात छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। चलिए जान लेते हैं आखिरकार पूरा मामला क्या है।

वायरल हुई अमिताभ की पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसे देखने के बाद फैंस हैरान है और पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें किसी बात का गम है। ये पोस्ट एक्टर ने 10 अक्टूबर की देर रात 2 बजकर 38 मिनट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा “2 साल लग गए बोलना सीखने में और 80 साल लग गए चुप रहा जाए, सीखने में।”

इसके बाद एक्टर ने एक और पोस्ट 11 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा दिन जल्दी ढल जाता है, मैं सीख रहा हूं, सीखा ज्ञान भुलाना। ये लाइन एक्टर के पिता हरिवंश राय बच्चन की है। उन्होंने अपने पिता का नाम लिखकर उन्हें क्रेडिट भी दिया है। अब यह देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिरकार बिग भी उनसे क्या कहना चाहते हैं।

सेलिब्रेट हुआ एक्टर का जन्मदिन

अमिताभ बच्चन को इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते हुए देखा जा रहा है। केबीसी के सेट  पर उनका जन्मदिन भी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। यहां पर फरहान अख्तर और जावेद अख्तर पहुंचे और एक्टर के जन्मदिन को यादगार बनाने की कोशिश की। इसके अलावा जलसा के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। जिनका आभार व्यक्त करने के लिए महानायक खुद बाहर पहुंचे। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें रजनीकांत के साथ वेट्टेयन में देखा गया था। अब आने वाले दिनों में वो प्रभास के साथ कल्कि के सीक्वल में देखा जाएगा। फैंस उनके इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews