भोले की भक्ति में डूबे बॉलीवुड के सितारे, अनन्या पांडे ने भीमाशंकर तो निमरत कौर ने किए गंगेश्वर महादेव के दर्शन

सावन में भोले की भक्ति का रंग बॉलीवुड के सितारों पर भी चढ़ता दिखाई दे रहा है। सभी अलग-अलग अंदाज से फैंस को शिव के इस महीने की बधाई दे रहे हैं और कुछ मंदिरों में दर्शन के लिए भी पहुंचे हैं।
Ananya Panday

सावन के मौके पर केवल आम जनता ही नहीं बल्कि टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सितारों को सोशल मीडिया के जरिए भगवान शिव को लेकर अपने आस्था दिखाते हुए देखा जा रहा है।

बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने सावन के मौके पर कोई न कोई पोस्ट शेयर कर फैंस को इस खास महीने की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं जो शिव मंदिरों में दर्शन करने और पूजा पाठ करने के लिए भी पहुंचे हैं। चलिए जान लेते हैं कि शिव के भक्ति में यह सितारे कैसे डूबे हुए हैं।

भीमाशंकर मंदिर पहुंची अनन्या

सावन के इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भगवान शिव के दर्शन करने के लिए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंची। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा की जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ओम नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव! भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग। एक्ट्रेस की पोस्ट को देखने के बाद फैंस इस पर जमकर रिएक्शन देते दिखाई दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

दर्शन के दौरान एक्ट्रेस को पीले रंग के आउटफिट में देखा गया। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

गंगेश्वर महादेव पहुंची निमरत कौर

निमरत कौर को भी सावन के मौके पर अरब सागर के तट पर स्थित प्राचीन गंगेश्वर महादेव के दर्शन करते हुए देखा गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में वह दीव शहर से 3 किलोमीटर दूर फुदम गांव में अरब सागर के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ऑफ फाइट रंग का सूट पहना हुआ था। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ‘महादेव का दिव्य आशीर्वाद हमारे सभी परेशानियां दूर करें और हमें अंदर से मजबूत करे, सभी को सावन की शुभकामनाएं। नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।’ बता दें कि गंगेश्वर अरब सागर के तट पर मौजूद प्राचीन मंदिर है जहां समुद्र की लहरें स्वयं प्राकृतिक रूप से चट्टानों के बीच मौजूद पांच शिवलिंगों का जलाभिषेक करती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews