अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने Forbes 30 में मारी एंट्री, दोनों की कड़ी मेहनत लाई रंग

दोनों एक्टर और एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ईशान खट्टर और जहान्वी कपूर की फिल्म हाउस बोर्ड कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची है। वहीं, अनन्या पांडे हाल ही में अक्षय कुमार के साथ केसरी चैप्टर 2 में देखी गई थी।
Ananya Panday Ishaan Khattar

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर ईशान खट्टर ने फोर्ब्स (Forbes) की पॉपुलर 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2025 में एंट्री मार ली है। बता दें कि Forber 30 Under 30 एक अंतरराष्ट्रीय बिजनेस मैगजीन है, जो हर साल 30 साल से कम उम्र के युवाओं को इस लिस्ट में शामिल करता है, जिन्होंने अलग-अलग फील्ड में नाम कमाया हो। अनन्या पांडे ने अपनी शानदार एक्टिंग और मेहनत के दम पर इस लिस्ट में जगह बनाई है, तो वहीं ईशान खट्टर ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

दोनों की इस लिस्ट में एंट्री होने के बाद हर कोई उन्हें इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर विश कर रहा है। वहीं, फैंस भी उनके लिए काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी एक-से-बढ़कर-एक कमेंट कर रहे हैं।

अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म केसरी 2 में नजर आई थी। जिनकी शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल चुरा लिया। फैंस ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। वहीं, एशिया लिस्ट 2025 में जगह बनाने के बाद लोग इसे बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। एक के बाद एक लगातार सफलता उनके भविष्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

ईशान खट्टर

वहीं, ईशान खट्टर की बात करें, तो वह हाल ही में वेब सीरीज डी रॉयल्स में नजर आए थे। इसके अलावा, वह कई इंग्लिश सहित हिंदी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। इनमें अपना जलवा बिखेर चुके अभिनेता के लिए इस लिस्ट में जगह बनाना बहुत बड़ी सफलता है। हालांकि, वह मीडिया की लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं, लेकिन इस उपलब्धि से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि जरूरी नहीं चर्चा में बने रहे, बल्कि अपनी काबिलियत को दिखाएं। यही सबसे बड़ी सफलता होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

वर्कफ्रंट

दोनों एक्टर और एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ईशान खट्टर और जहान्वी कपूर की फिल्म हाउस बोर्ड कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची है। वहीं, अनन्या पांडे हाल ही में अक्षय कुमार के साथ केसरी चैप्टर 2 में देखी गई थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews